10TH AND 12TH {GRADUATION} EXAMINATION  GROUP
10TH AND 12TH {GRADUATION} EXAMINATION GROUP
February 1, 2025 at 03:11 AM
**📌---बिहार के सभी विद्यार्थी जी -- को ढ़ेर सारा आशीर्वाद जो इस वर्ष Board Exam में भाग ले रहे हैँ | Study Almighty Classes आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हैं | Exam Hall में अच्छी उत्तर-पुस्तिका (Answer Sheet) लिखने के 23 महत्वपूर्ण नियम जिन्हें आप Follow कर सकते हैँ | By - Dheeraj kumar** --------------------------------------------------------------- **1. नीले और काले रंग के कलम का उचित उपयोग करें।** **2. दो उत्तरों के बीच खाली स्थान जरूर छोड़ें।** **3. प्रश्नों का उत्तर क्रमानुसार ही दें।** **4. मुख्य बिंदु को अंडरलाइन (Underline) जरूर करें।** **5. उत्तर लिखते समय खंड (Sections) लिखना ना भूलें।** **6. अपनी हैंडराइटिंग को लेकर ज्यादा चिंतित ना हों, लेकिन स्पष्ट और पढ़ने योग्य लिखें।** **7. कॉपी जांचने वाले को कम समय में उत्तर समझ आए, इसका ध्यान रखें।** **8. उत्तर-पुस्तिका (Copy) सजी-संवरी होनी चाहिए, परंतु इसे रंगोली ना बनाएं।** **9. लघु (Short Answer) और दीर्घ (Long Answer) उत्तरों को अलग-अलग ही लिखें।** **10. चित्र (Figure) हमेशा पेंसिल से बनाएं।** **11. क्या लिखा है (Content) से अधिक महत्वपूर्ण है कि कैसे लिखा है (Presentation)।** **12. काट-छांट (Cutting) बहुत अधिक ना करें, उत्तर को सुव्यवस्थित लिखें।** **13. रफ कार्य (Rough Work) अंत में करें और बाद में स्पष्ट रूप से कट लगा दें।** **14. उत्तर को बिंदुओं (Points) में लिखने की कोशिश करें।** **15. पहले वे उत्तर लिखें जो 100% याद हैं।** **16. यहाँ ज्ञान (Knowledge) नहीं, बल्कि उत्तर-पुस्तिका (Copy) की प्रस्तुति देखी जाएगी।** **17. उत्तर पैराग्राफ (Paragraphs) में तोड़-तोड़ कर लिखें, जिससे पढ़ने में आसानी हो।** **18. चार्ट (Charts), मानचित्र (Maps) या आरेख (Diagrams) जितना संभव हो, जरूर बनाएं।** **19. उत्तर को क्रमबद्ध (Step-by-Step) लिखें।** **20. हर उत्तर से पहले प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नानुसार उत्तर दें।** **21. किसी भी प्रश्न में आवश्यकता से अधिक समय ना दें।** **22. अंतिम 10 मिनट उत्तर-पुस्तिका को समीक्षा (Review) करने के लिए जरूर निकालें।** **23. पानी और घड़ी साथ लेकर जाएं, ताकि समय प्रबंधन सही रहे। अपने सभी दोस्तों में शेयर जरूर करें** | **--------💞💞💞💞💞 -------** **Study Almighty Classes ( By - Dheeraj Sir Sir)**

Comments