Ptsnpandey
Ptsnpandey
June 6, 2025 at 12:36 PM
*रुद्राभिषेक के विभिन्न पूजन के लाभ इस प्रकार हैं-* • जल से अभिषेक करने पर वर्षा होती है। •असाध्य रोगों को शांत करने के लिए कुशोदक से रुद्राभिषेक करें। • भवन-वाहन के लिए दही से रुद्राभिषेक करें। • लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें। • धनवृद्धि के लिए शहद एवं घी से अभिषेक करें। • तीर्थ के जल से अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। • इत्र मिले जल से अभिषेक करने से बीमारी नष्ट होती है। • पुत्र प्राप्ति के लिए दुग्ध से और यदि संतान उत्पन्न होकर मृत पैदा हो तो गोदुग्ध से रुद्राभिषेक करें। • रुद्राभिषेक से योग्य तथा विद्वान संतान की प्राप्ति होती है। • ज्वर की शांति हेतु शीतल जल/ गंगाजल से रुद्राभिषेक करें। • सहस्रनाम मंत्रों का उच्चारण करते हुए घृत की धारा से रुद्राभिषेक करने पर वंश का विस्तार होता है। • प्रमेह रोग की शांति भी दुग्धाभिषेक से हो जाती है। • शकर मिले दूध से अभिषेक करने पर जड़बुद्धि वाला भी विद्वान हो जाता है। • सरसों के तेल से अभिषेक करने पर शत्रु पराजित होता है। • शहद के द्वारा अभिषेक करने पर यक्ष्मा (तपेदिक) दूर हो जाती है। • पातकों को नष्ट करने की कामना होने पर भी शहद से रुद्राभिषेक करें। • गोदुग्ध से तथा शुद्ध घी द्वारा अभिषेक करने से आरोग्यता प्राप्त होती है। • पुत्र की कामना वाले व्यक्ति शकर मिश्रित जल से अभिषेक करें। ऐसे तो अभिषेक साधारण रूप से जल से ही होता है। *पण्डित सच्चिदानन्द पाण्डेय* 9454838287

Comments