हिंदी व्याकरण Hindi Grammar Sahitya Vyakaran UPPCS RO ARO TET CTET TGT PGT Police AI TOOLS AI TOOL
हिंदी व्याकरण Hindi Grammar Sahitya Vyakaran UPPCS RO ARO TET CTET TGT PGT Police AI TOOLS AI TOOL
May 13, 2025 at 12:34 PM
⚜️ *पर्यायवाची/समानार्थी शब्द अभ्यास* ⚜️ ➤ *पानी* - अम्बु, जल, नीर, पयो, वारि, तोय, अप, पाथ, अम्भ, आब, उदक, जीवन, सलिल। ➤ *बादल* - अम्बुद, जलद, नीरद, पयोद, वारिद, तोयद, अम्बुधर, धाराधर, जलधर, वारिधर, मेघ, अभ्र, घन। ➟टिप्पणी- प्रायः पानी के पर्यायवाची में 'द' या 'धर' जोड़कर 'बादल' का पर्यायवाची बना दिया जाता है। ➤ *कमल* - अम्बुज, जलज, नीरज, पयोज, वारिज, तोयज, अब्ज, पंकज, अरविन्द, इन्दीवर, उत्पल, ताम्ररस, नलिन, पुष्कर, राजीव, शतपत्र, सरसिज, सरोज, सरोरुह। ➟टिप्पणी- प्रायः पानी के पर्यायवाची में 'ज' जोड़कर 'कमल' का पर्यायवाची बना दिया जाता है। ➤ *समुद्र* - अम्बुधि, जलधि, नीरधि, पयोधि, वारिधि, तोयधि, क्षीरनिधि, जलनिधि, पयोनिधि, रत्नाकर, वरुणालय, मकरालय, नदीश, सागर, सिन्धु। ➟टिप्पणी- प्रायः पानी के पर्याय में 'निधि' या 'धि' जोड़कर 'समुद्र' का पर्याय बना दिया जाता है। ➤ *इन्द्र* - मघवा, मेघराज, वज्रधर, वज्री, विडौजा, पुरन्दर, पुरुहूत, शचीपति, सहस्राक्ष, अमरपति, अमरेश्वर, अमरेन्द्र, देवपति, देवेन्द्र, देवेश, सुरपति, सुरेन्द्र, सुरेश, सुरेश्वर। ➟टिप्पणी- 'देव' के पर्याय में 'पति, इन्द्र, ईश, ईश्वर' जोड़कर, 'शची' के पर्याय में 'पति' जोड़कर ➤ *गणेश* - हेरम्ब, एकदन्त, वक्रतुंड, विनायक, सिद्धिविनायक, लम्बोदर। *यहाँ सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जुड़े 👆🏼*
❤️ 👍 🇮🇳 💝 🙏 🥰 🇵🇰 😘 😮 75

Comments