Utkarsh Classes

Utkarsh Classes

151.2K subscribers

Verified Channel
Utkarsh Classes
Utkarsh Classes
May 16, 2025 at 07:05 AM
*खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025* ✅ खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का पटना, बिहार के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 15 मई 2025 को समापन हुआ। ✅ महाराष्ट्र ने 58 स्वर्ण और 47 रजत सहित 158 पदक प्राप्त कर खेलों में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। हरियाणा ने 117 पदकों के साथ 39 स्वर्ण और 27 रजत जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। ✅ राजस्थान ने 24 स्वर्ण और 12 रजत सहित 60 पदकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। ✅ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 मई 2025 को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 7वें संस्करण का बिहार में वर्चुअली उद्घाटन किया। ✅ 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में 27 प्रतिस्पर्धी खेल, पहली बार डेमो खेल के तौर पर ईस्पोर्ट्स और प्रदर्शन कार्यक्रम में BGMI, स्ट्रीट फाइटर 6, शतरंज और ईफुटबॉल शामिल किए गए। ✅ 2025 खेलो इंडिया यूथ गेम्स का लोगो, खेल के रंग बिहार के संग। शुभंकर - गजसिंह। यह गज (हाथी) और सिंह (शेर) का संयोजन है। आयुर्वेद के अनुसार, गजसिंह एक पौराणिक प्राणी है जो शक्ति का प्रतीक है। ✅ खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के सहयोग से किया जाता है और भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा इसका समर्थन किया जाता है। *खेलो इंडिया यूथ गेम्स* ✅ भारत सरकार द्वारा 2017 में शुरू किया गया था। शुरू में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स कहा जाता था। 2019 में महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित खेलों के दूसरे संस्करण का नाम बदलकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स कर दिया गया।
Image from Utkarsh Classes: *खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025*   ✅ खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का पटना, ब...
👍 ❤️ 🙏 👏 💙 😢 😮 ⚔️ 🏏 78

Comments