GrowinAgri Hindi
May 24, 2025 at 04:53 AM
🔔 भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता अंतिम चरण में – कृषि और डेयरी बनीं सबसे बड़ी चुनौती
वॉशिंगटन में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल बहुप्रतीक्षित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए उच्च स्तरीय वार्ता कर रहे हैं। लेकिन कृषि और डेयरी सेक्टर अभी भी सबसे संवेदनशील मुद्दे बने हुए हैं। भारत के WTO के पूर्व राजदूत जयंत दासगुप्ता ने इन्हें प्रमुख अड़चन बताया है।
🇮🇳🤝🇺🇸 इस समझौते से दोनों देशों के किसानों और व्यापारियों के लिए नए अवसर खुल सकते हैं।