All_UPDATES with LEGAL KNOWLEDGE
May 11, 2025 at 01:27 PM
*हरियाणा में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में 50KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा* ⛈️🌩️💦💧🌪️🫧 हरियाणा में रविवार दोपहर बाद सिरसा और फतेहाबाद में तेज बारिश शुरू हो गई। सिरसा में बारिश के साथ-साथ तारा बाबा की कुटिया में ओले भी गिरे। भिवानी और कैथल में बादल छाए हुए हैं। *वहीं, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल, चरखीदादरी, झज्जर, यमुनानगर और महेंद्रगढ़ में मौसम साफ है।* हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार फतेहाबाद व इसके पास लगते जिलों व में तेज धूलभरी हवाएं व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। *मौसम विभाग पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। जिसमें से 7 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25 से 50 फीसदी बारिश होने की संभावना है।* 15 जिलों (पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र) में 25 फीसदी बारिश की संभावना है।

Comments