eKumaon.com
June 6, 2025 at 05:13 PM
उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जहाँ समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) दिनांक 27 जनवरी 2025 से प्रभाव में लाई जा चुकी है। इस कानून के तहत राज्य में 26 मार्च 2010 से लेकर 26 जनवरी 2025 के बीच संपन्न सभी विवाहों का पंजीकरण अब अनिवार्य कर दिया गया है।
वर्तमान में इन विवाहों के पंजीकरण हेतु ₹250 का शुल्क निर्धारित किया गया है, किंतु राज्य सरकार ने नागरिकों की सुविधा और सहभागिता को ध्यान में रखते हुए यह विशेष राहत दी है कि यदि 27 जनवरी 2025 से पूर्व हुए विवाहों का पंजीकरण निर्धारित तिथि तक करा लिया जाता है, तो कोई भी शुल्क देय नहीं होगा। https://www.ekumaon.com/2025/06/uttarakhand-ucc-free-marriage-registration-till-july-26.html
👍
1