HINDI GRAMMAR HINDI VYAKARAN SAHITYA UGC NET JRF ARUN SSC GD PGT TGT REET UP RO ARO Upsssc Pet Ro
HINDI GRAMMAR HINDI VYAKARAN SAHITYA UGC NET JRF ARUN SSC GD PGT TGT REET UP RO ARO Upsssc Pet Ro
June 6, 2025 at 05:02 PM
*◾हिन्दी व्याकरण :- संधि ✓* प्रश्न 1 इनमें कौन सा संधि-शब्द गलत है ? (अ) सु+ सुप्ति - सुषुप्ति (ब) सत्+ शास्त्र - सच्छास्त्र (स) अभि+ इष्ट - अभिष्ट (द) स्व+ इच्छा - स्वेच्छा *उत्तर अभि+ इष्ट - अभिष्ट* प्रश्न 2 इनमें कौन सा संधि-विच्छेद सही नहीं है ? (अ) धनेश - धन+ ईश (ब) राकेश - राक+ ईश (स) उरगारि - उरग+ अरि (द) अतएव - अतः+ एव *उत्तर राकेश - राक+ ईश* प्रश्न 3 इनमें कौन सा संधि-शब्द गलत है ? (अ) मातृ+ आज्ञा - मात्राज्ञा (ब) देव+ अर्पण - देव्यर्पण (स) वाक्+ ईश - वागीश (द) वर्षा+ ऋतु - वर्षार्तु *उत्तर वर्षा+ ऋतु - वर्षार्तु* प्रश्न 4 इनमें से किस विकल्प का संधि-विच्छेद सही है ? (अ) निष्ठुर - नि+ स्थुर (ब) पर्यटन - परी+ अटन (स) वार्तालाप - वार्त+ अलाप (द) भानूदय - भानू+ उदय *उत्तर निष्ठुर - नि+ स्थुर* प्रश्न 5 इनमें से किस विकल्प की संधि सही नहीं है ? (अ) जल+ ओघ - जलौघ (ब) एक+ एक - एकेक (स) षट्+ मास - षण्मास (द) सु+ अच्छ - स्वच्छ *उत्तर एक+ एक - एकेक* प्रश्न 6 इनमें से किस विकल्प की संधि सही है ? (अ) कवि+ इन्द्र - कविन्द्र (ब) राम+ ईश - रमेश (स) सखी+ उचित - सख्युचित (द) सत्+ नारी - सद्नारी *उत्तर सखी+ उचित - सख्युचित* प्रश्न 7 ‘अभ्युदय’ शब्द में कौनसी संधि है - (अ) गुण (ब) अयादि (स) यण् (द) दीर्घ *उत्तर यण्* प्रश्न 8 ‘पुनर्जन्म’ में कौनसी संधि है - (अ) विसर्ग संधि (ब) स्वर संधि (स) व्यंजन संधि (द) अयादि संधि *उत्तर विसर्ग संधि* प्रश्न 9 निम्नलिखित में से किस शब्द में व्यंजन संधि है - (अ) पावक (ब) प्रत्यक्ष (स) नरेश (द) जगन्नाथ *उत्तर जगन्नाथ* प्रश्न 10 ‘राजर्षि’ शब्द में कौनसी संधि है - (अ) वृद्धि संधि (ब) दीर्घ संधि (स) यण संधि (द) गुण संधि *उत्तर गुण संधि* प्रश्न 11 किस शब्द की संधि गलत है - (अ) अतः + एव = अतएव (ब) मम + इतर = ममेतर (स) अक्ष + ऊहिनी = अक्षौहिणी (द) नव + ऊढा = नवौढा *उत्तर नव + ऊढा = नवौढा* प्रश्न 12 इनमें से किस विकल्प का संधि-विच्छेद गलत है - (अ) लोकोपचार = लोक + उपचार (ब) कदापि = कदा + अपि (स) प्रत्युपकार = प्रत्य + उपकार (द) सप्तर्षि = सप्त + ऋषि *उत्तर प्रत्युपकार = प्रत्य + उपकार* प्रश्न 13 ‘गायक’ का सही संधि-विच्छेद है - (अ) गे + अक (ब) गै + अक (स) गा + अक (द) गा + यक *उत्तर गै + अक* प्रश्न 14 ‘अभीष्ट’ का सही संधि-विच्छेद है - (अ) अभि + इष्ट (ब) अभी + ईष्ट (स) अभि + ईष्ट (द) अभी + इष्ट *उत्तर अभि + इष्ट* प्रश्न 15 किस शब्द का संधि-विच्छेद सही नहीं है - (अ) शुभाशीष = शुभ + आशिष (ब) कपीश = कपी + ईश (स) प्रणाम = प्र + नाम (द) प्रत्याशा = प्रति + आशा *उत्तर कपीश = कपी + ईश* प्रश्न 16 किस शब्द की संधि सही है - (अ) अभि + अर्थी = अभ्यार्थी (ब) दिक् + मंडल = दिग्मण्डल (स) मातृ + आदेश = मात्रादेश (द) मही + इन्द्र = महेन्द्र *उत्तर मातृ + आदेश = मात्रादेश* प्रश्न 17 किस शब्द की संधि सही नहीं है - (अ) मनु + अन्तर = मनवन्तर (ब) अप् + ज = अब्ज (स) उपरि + उक्त = उपर्युक्त (द) छत्र + छाया = छत्रच्छाया *उत्तर मनु + अन्तर = मनवन्तर* प्रश्न 18 इनमें से किस शब्द की संधि सही नहीं है - (अ) अधि + आदेश = अध्यादेश (ब) अभि + आगत = अभ्यागत (स) अधि + अधीन = अध्याधीन (द) अभि + अर्थी = अभ्यर्थी *उत्तर अधि + अधीन = अध्याधीन* प्रश्न 19 किस शब्द का संधि-विच्छेद सही नहीं है - (अ) महामात्य = महा + आमात्य (ब) भयाक्रांत = भय + आक्रांत (स) स्नेहाविष्ट = स्नेह + आविष्ट (द) कंटकाकीर्ण = कंटक + आकीर्ण *उत्तर महामात्य = महा + आमात्य* प्रश्न 20 किस शब्द की संधि सही नहीं है - (अ) सत् + धर्म = सद्धर्म (ब) सत् + नारी = सद्नारी (स) महा + उदय = महोदय (द) वर्षा + ऋतु = वर्षर्तु *उत्तर सत् + नारी = सद्नारी* `पोस्ट पसंद आये तो 1 Like 👍🏼 दे दीजिये.`
👍 ❤️ 😂 🙏 26

Comments