
The WiNNERS Institute, Indore
June 3, 2025 at 11:05 AM
*🐅 झारखंड की पहली टाइगर सफारी योजना🌿*
झारखंड सरकार ने पलामू टाइगर रिज़र्व (PTR) के पास 150 हेक्टेयर क्षेत्र में टाइगर सफारी विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। इसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और घायल या अनाथ बाघों को सुरक्षित माहौल में रखना है। हालांकि, इस परियोजना को लेकर आदिवासी अधिकारों, वन अधिनियमों और पर्यावरणीय संतुलन पर कई सवाल उठ रहे हैं।
*📌 महत्वपूर्ण बिंदु:*
• Tiger Safari वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 में परिभाषित नहीं, पर 2012 में NTCA ने गाइडलाइंस दी थीं।
• प्रस्तावित सफारी – PTR के बारवाडीह पश्चिम क्षेत्र में (कोर और बफर ज़ोन के बाहर)।
• केवल घायल, संघर्षग्रस्त या अनाथ बाघों को शामिल किया जाएगा, कोई जंगली जानवर नहीं।
• परियोजना से 200 लोगों को रोजगार देने की योजना (गाइड, रख-रखाव आदि)।
• SC निर्देश (मार्च 2024) – सफारी कोर/बफर ज़ोन के बाहर होनी चाहिए।
• अनुमति – अब Central Zoo Authority (CZA) से लेनी होती है।
• Detailed Project Report (DPR) बनना बाकी है।

👍
❤️
😮
😢
20