
News & Info India
June 11, 2025 at 12:18 AM
*पंजाब के मोगा मे 110 किमी दूर से बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, न मिली दुल्हन न उसका घर, भाभी ने करवाया था देवर का रिश्ता*
पंजाब में दुल्हन ब्याहने आए दूल्हे के साथ धोखा हो गया। 110 किमी दूर से बरात लेकर पहुंचे दूल्हे को न तो दुल्हन मिली और न ही उसका घर मिला। घटना पंजाब के मोगा की है।
शादी के नाम पर धोखा... ऐसा ही मामला पंजाब में सामने आया है। यहां एक दूल्हा बरात लेकर दूल्हन के घर पहुंचा लेकिन जब उसे हकीकत पता चली तो उसके होश उड़ गए। पंजाब के मोगा में अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। 100 किलोमीटर दूर अमृतसर के गांव सुल्तानविंडी से एक दूल्हा बाजे-गाजे के साथ करीब 40 से 45 लोगों के साथ बरात लेकर मोगा N&II पहुंचा, लेकिन जिस एड्रेस पर दुल्हन का घर बताया गया था, वहां न तो कोई दुल्हन मिली और न ही उसका कोई घर था।

❤️
😂
😮
3