Samajwadi Party

Samajwadi Party

66.3K subscribers

Verified Channel
Samajwadi Party
Samajwadi Party
June 10, 2025 at 02:40 PM
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः10.06.2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज विभिन्न क्षेत्रों में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वालों ने भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री अखिलेश यादव ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गाजीपुर के आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप के प्रतिभागी श्री अमन यादव ने अपने साथियों डॉ. मान सिंह यादव और श्री त्रिलोकी यादव के साथ श्री अखिलेश यादव से भेंट की। श्री अखिलेश यादव से भेंट करने वालों में प्रतापगढ़ के कद में काफी लम्बे श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह शामिल थे। जिनकी 8.1 इंच लम्बाई लोगों के आकर्षक का केन्द्र है। अलियापुर जनपद इटावा से डॉ. पंकज कुमार छह साथियों के साथ लखनऊ पैदल चलकर पहुंचे। 6 जून 2025 से चलकर 9 जून 2025 की रात लखनऊ पहुंचे। डॉ. पंकज ने बताया कि उन्होंने अपनी पैदल यात्रा पीडीए के मिशन की कामयाबी के लिए की है। मेजा प्रयागराज के छोटे बच्चे रजनीकांत द्वारा स्वप्रेरणा से कुंभ के दौरान गंदगी की सफाई करने के लिए वहां के जिलाधिकारी ने भी सराहना की है। श्री अखिलेश यादव ने प्रयागराज के डीपीएस स्कूल में उसकी पढ़ाई की व्यवस्था की है। श्री अखिलेश यादव से रजनीकांत के साथ उसके पिता श्री रजनीकांत देवा भी थे। (राजेन्द्र चौधरी) मुख्य प्रवक्ता
🙏 👍 ❤️ 11

Comments