DM Rampur
                                
                            
                            
                    
                                
                                
                                June 9, 2025 at 09:46 AM
                               
                            
                        
                            आज तहसील स्वार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक रामपुर के साथ उपस्थित रहकर जन शिकायतों को सुना गया और उनका मौके पर निस्तारण किया गया। 
👉 इस दौरान सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका के अनुसार अधिकारियों की उपस्थिति चैक की गयी और अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त किया गया। 
👉 सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
👉 पर्यवेक्षणीय अधिकारी/उप जिलाधिकारी स्वार को प्रत्येक निस्तारित शिकायत के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर निस्तारण से सन्तुष्ट/असन्तुष्ट सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिये गये।
                        
                    
                    
                    
                    
                    
                                    
                                        
                                            🙏
                                        
                                    
                                    
                                        1