जन सूचना केंद्र (राजस्थान शिक्षा )
May 18, 2025 at 04:52 PM
*श्रीगंगानगर: 'बच्चों के परीक्षा में नंबर कम आए तो अध्यापकों का होगा दूरी पर ट्रांसफर'*
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने श्रीगंगानगर दौरे पर दी चेतावनी,
कहा-'20 अंक तक अक्सर अध्यापक छात्र को सत्रांक के देते हैं,
फिर परीक्षा में 80 में से 13 नंबर आ जाए तो विद्यार्थी पास हो जाते हैं,
फिर अध्यापक कॉलर ऊंचा करके कहते हैं हमारे स्कूल का 100% रिजल्ट है,
ये रिजल्ट आपका सही नहीं है,
हमने कह दिया है अगर 80 में से 40 अंक से कम आए,
तो बच्चा तो पास हो जाएगा लेकिन मास्टर साहब फेल हो जाएंगे,
तो मास्टरसाहब यहां से पढ़ाने के लिए बारां जिले के शाहाबाद में जा सकते है,
और वहां के मास्टर साहब श्रीगंगानगर बॉर्डर पर भी आ सकते हैं,
धौलपुर के मास्टर झालावाड़ जा सकते हैं और बाड़मेर के लोग श्रीगंगानगर भी आ सकते हैं,
📥
*हमने कुछ ऐसी सीटें खाली रखी हुई है, 50% से कम अंक दिलाने वाले अध्यापक जी के लिए हमने बिल्कुल व्यवस्था कर ली है'*
😂
👍
❤️
🙏
❤
👇
😁
😮
42