Brajesh Misra

Brajesh Misra

1.1K subscribers

Verified Channel
Brajesh Misra
Brajesh Misra
May 13, 2025 at 04:48 AM
https://x.com/brajeshlive/status/1922151520574783843?t=0Mvok3fRKA_fdtddD29lpQ&s=08 भारत को झुकाने का मंसूबा पाले बैठी पश्चिमी मीडिया का ख्वाब कभी पूरा नहीं होगा। हकीकत में वो खुद बिखर चुकी है। जब अमेरिका, अफगानिस्तान या मिडिल ईस्ट में हमले करता है तो वो "आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई" कहलाती है, और पूरा NATO चपरासी की तरह लाइन में खड़ा हो जाता है। लेकिन जब भारत अपने लोगों की रक्षा करता है, अपनी जमीन, संप्रभुता और सीमाओं की रक्षा करता है तो उसे "तनाव बढ़ाना और युद्ध" कहा जाता है? पश्चिमी मीडिया का ये दोहरा मापदंड अब नहीं चलेगा। कभी CNN, कभी BBC, कभी Al Jazeera ये सब पाकिस्तान के प्रवक्ता लगते हैं। पत्रकार नहीं। भारतीय सेना को लेकर जो भ्रम फैलाने की दुनिया भर में कोशिश हुई वो पश्चिमी मीडिया की जहरीली कुंठा है। BBC तो खुद ICU में है, और CNN की साख कब की दफन हो चुकी है। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति CNN को “Fake News Network” कह चुके हैं और BBC की विश्वसनीयता उसके ही देश में खत्म हो चुकी है। भारत की सेना आतंक के खिलाफ खड़ी है, किसी को जवाब देना आता है तो वो भारत है। पश्चिम का पाकिस्तानी आतंकवाद समर्थक मीडिया ये बात अच्छे से समझ ले। "ये भारत है। न दबेगा। न झुकेगा। न रुकेगा।"
👍 1

Comments