
SSC GD CGL MTS CHSL CPO HISTORY MATH REASONING ENGLISH BPSC DELHI UP BIHAR POLICE ™
May 13, 2025 at 11:29 AM
🪀 CURRENT AFFAIRS 🪀
📍. ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन इकाई शुरू: उत्तरप्रदेश में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल उत्पादन इकाई शुरू हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में इसका वर्चुअल उद्घाटन किया।
📍. एसबीआई पर जुर्मानाः RBI ने नियमों के उल्लंघन के चलते SBI और जन लघु वित्त बैंक पर जुर्माना लगाया है। SBI पर 1.72 करोड़रुव वित्त बैंक पर 1 करोड़ रु काजुर्माना लगाया गया है।
📍. किसानों के लिए नई पहल: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा ने कृषि नवाचार से जुड़ी नई पहल 'यूपी एग्रीस' और 'एआई प्रज्ञा' का शुभारंभ किया। इससे राज्य के करीब 10 लाख किसानों को फायदा मिलेगा।
📍. सबसे बड़ी विवेकानंद की प्रतिमा : मध्यप्रदेश में देश की सबसे ऊंची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा बनेगी। यह प्रतिमा इंदौर के सिरपुर में बनेगी, जो 39.6 फीट ऊंची और 14 टन वजनी होगी।
📍. कोहली का टेस्ट से संन्यास : भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास लिया। उन्होंने 123 टेस्ट में 9230 रन बनाए हैं। इसमें 30 शतक, 31 अर्धशतक, 7 दोहरे शतक शामिल है।
📍. चावल का पहला चैनजीनोमः वैज्ञानिकों ने एशियाई चावल का 'पैनजीनोम' बनाया। इसे चावल की जंगली व खेती की किस्मों के जीनोम के प्रमुख भागों को एक साथ जोड़ तैयार किया।
📍. भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता : भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते का पहला दौर पूरा हुआ। इसका उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधी भागीदारी को बढ़ाना है।
📍. योग पॉडकास्ट की शुरुआत : आयुष मंत्रालय ने साप्ताहिक योग पॉडकास्ट लॉन्च किया। यह पहल मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) के सहयोग से शुरु की गई है।
📍. एडीबी गवर्नर बोर्ड की बैठक : एशियाई विकास बैंक के गर्वनर बोर्ड की वार्षिक बैठक इटली में हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने चार दिवसीय कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधत्व किया।
📍. टेक्स्ट टू स्पीच एआई मॉडल : सर्वम एआई ने बुलबुल वी2 टेक्स्ट-टू-स्पीच एआई मॉडल लॉन्च किया है, जो हिंदी, मराठी, पंजाबी, उड़िया, तमिल, सहित 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है
👍
🙏
❤️
🇵🇰
😁
9