
Devkinandan Thakur Ji
June 10, 2025 at 04:37 PM
#day2 माँ गंगा का करें संरक्षण - पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज
आज की कथा में पूज्य महाराज श्री ने भक्तों को बताया कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि साक्षात देवी स्वरूप हैं। गंगा में स्नान करने से मनुष्य के समस्त पाप धुल जाते हैं। जो व्यक्ति गंगा में एक बार भी श्रद्धा से डुबकी लगाता है, उसकी कभी अधोगति नहीं होती। यह गंगा मां की करुणा और उनकी पावनता का प्रताप है।
हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार या छह महीने में एक बार गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए। साथ ही यह भी बताया कि हमें गंगा जी में कभी वस्त्र नहीं धोना चाहिए, क्योंकि यह उनका अपमान है और इससे जल को दूषित किया जाता है।
महाराज श्री ने गंगा जी के धरती पर अवतरण की कथा का भी वर्णन किया, जिसमें बताया गया कि कैसे राजा भगीरथ ने कठोर तप करके गंगा मैया को पृथ्वी पर लाने की कृपा प्राप्त की। परंतु आज हम अपने निजी स्वार्थों के कारण गंगा को प्रदूषित कर रहे हैं। नालों और फैक्ट्रियों का गंदा पानी गंगा में मिलाया जा रहा है, जो कि अत्यंत निंदनीय है।
🙏
❤️
👍
💯
😢
32