Speedy Publications
May 17, 2025 at 12:28 PM
17 मई, 2025 के करेंट अफेयर्स
+++++
प्रश्न 1: दक्षिण कोरिया ने पर्यटन के लिए किसे अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
उत्तर: हिना खान
प्रश्न 2: 18 मई को इसरो अपने 101वें अंतरिक्ष मिशन के तहत सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से PSLV-C61 के माध्यम से कौन-सा पृथ्वी अवलोकन उपग्रह प्रक्षेपित करेगा?
उत्तर: EOS-09
प्रश्न 3: ऑपरेशन सिंदूर के पश्चात भारत ने आतंकवाद के विरुद्ध अपनी 'शून्य सहनशीलता' नीति को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए कितने सर्वदलीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल गठित किया है?
उत्तर: 7 सांसदों का (शशि थरूर, रविशंकर प्रसाद, संजय कुमार झा, बैजयंत पांडा, कनिमोझी करुणानिधि, सुप्रिया सुले और श्रीकांत एकनाथ शिंदे)
प्रश्न 4: भारत के शीर्ष व्यापारिक संगठनों ने किस देश के साथ सभी वाणिज्यिक संबंधों तथा पर्यटन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है?
उत्तर: तुर्की और अजरबैजान
प्रश्न 5: दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर से अधिक भाला फेंकने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने हैं?
उत्तर: नीरज चोपड़ा
प्रश्न 6: रोमानिया में आयोजित सुपरबेट क्लासिक 2025 जीतकर अपना पहला ग्रैंड शतरंज टूर खिताब किसने जीता है?
उत्तर: आर. प्रज्ञानंद
प्रश्न 7: भारत में होंडुरास गणराज्य ने अपना पहला दूतावास कहाँ स्थापित किया है?
उत्तर: नई दिल्ली
प्रश्न 8: किस देश ने आधिकारिक रूप से याला ग्लेशियर को 'मृत' घोषित किया है?
उत्तर: नेपाल
प्रश्न 9: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक से कितने अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे?
उत्तर: 103
प्रश्न 10: भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) ने किस राज्य के जंगलों में 'मूसा इंडंडामैनेंसिस' नामक दुनिया की सबसे ऊँची केले की प्रजाति की खोज की है?
उत्तर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
प्रश्न 11: केरल के किस जल विरासत संग्रहालय को यूनेस्को के वैश्विक जल संग्रहालय नेटवर्क में शामिल किया गया है?
उत्तर: कोझिकोड जल विरासत संग्रहालय
प्रश्न 12: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस संस्कृत विद्वान और किस प्रसिद्ध कवि-गीतकार को 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया है?
उत्तर: जगद्गुरु रामभद्राचार्य और गुलज़ार
प्रश्न 13: भारत की पहली ऐसी विधानसभा कौन बनी है जो पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित है?
उत्तर: दिल्ली विधानसभा
प्रश्न 14: भारत की आपत्तियों के बावजूद IMF ने पाकिस्तान को कितनी राशि का ऋण स्वीकृत किया है?
उत्तर: 1 बिलियन डॉलर
प्रश्न 15: 17 मई 2024 को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस किस थीम के साथ मनाया गया?
उत्तर: 'अपने रक्तचाप को सही तरीके से मापें, इसे नियंत्रित करें और लंबी उम्र जिएं'
++++++
For Daily Current Affairs, G.K, Quiz, PDF Books & Notes-
---
✅ Follow WhatsApp Channel – https://whatsapp.com/channel/0029VaCHyK20wajnUKBizz2S
----
✅ JOIN Telegram Channel – https://tx.me/speedypatna
Or
✅ Search 'speedypatna' on Telegram channel & JOIN the channel.
---
✅ To join WhatsApp Group, message 'JOIN' to 9508506807.
+++
Also share this with your friends
❤️
🙏
2