
Hardeep Singh Puri
June 4, 2025 at 10:31 AM
6 MMTPA की क्षमता के साथ बरौनी रिफाइनरी भारत की ऊर्जा क्रांति को नई गति दे रही है।
क्षेत्र की प्रगति की प्रतीक के रूप में यह रिफाइनरी बिहार और पूर्वी भारत के लिए ऊर्जा के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिख रही है।
बीते 2 मार्च को बिहार के बेगुसराय से PM नरेंद्र मोदी जी लगभग ₹1.48 लाख करोड़ की कई तेल और गैस परियोजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन करते हुए बरौनी रिफाइनरी की क्षमता के विस्तार पर बल दिया था। यह रिफाइनरी 9 MMTPA की क्षमता की ओर बढ़ रही है।
मुझे भी कार्यक्रम का साक्षी बनने का अवसर मिला था।
नौकरियां व रोजगार देने के साथ ही ये रिफाइनरी बिहार में औद्योगिक विकास को नई ऊर्जा दे रही और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद साबित हो रही है।