Hardeep Singh Puri
June 6, 2025 at 12:18 PM
कोरोना महामारी आई, तमाम वैश्विक चुनौतियां आईं लेकिन PM नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की गति धीमी नहीं पड़ने दी।
भारत 2014 में 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था और अब यह चौथी सबसे बड़ी है, और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा।
बीते 11 वर्षों में 2 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी दोगुने से भी अधिक होकर आज 4.3 ट्रिलियन डॉलर की हो गई है।
मोदी जी जिन नीतियों पर काम कर रहे हैं, जो निर्णय ले रहे हैं...वे आने वाले सैकड़ों वर्ष का भविष्य लिख रहे हैं। आज दुनिया की नजर भी भारत पर है और दुनिया की उम्मीद भी भारत से है।