Times Of Desert
Times Of Desert
June 8, 2025 at 12:16 PM
*बाड़मेर : जांगिड़ को भाजपा बाड़मेर शहर नगर मंत्री का दायित्व* भाजपा के संगठनात्मक विस्तार के तहत सोनिया जांगिड़ को बाड़मेर शहर की नगर मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, जिलाध्यक्ष अनंत राम विश्नोई एवं नगर अध्यक्ष किशन बोहरा द्वारा की गई। जांगिड़ सामाजिक गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय रही हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और युवाओं में लोकप्रियता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। https://x.com/timesofdesert/status/1931686571188604962?t=Jb_8aHumA6Sj-nzMrF8lTg&s=19
👍 1

Comments