News Media
News Media
June 11, 2025 at 11:56 AM
*₹3 हजार के पेमेंट पर ₹9 चार्ज लगेगा!! दो महीने में लागू हो सकता है नियम* केंद्र सरकार दुकानदारों यानी मर्चेंट से 3,000 रुपए से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगा सकती है। इसके लिए 0.3% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) दोबारा लागू किए जा सकते हैं। यानी आप 3,000 रुपए से ज्यादा का UPI पेमेंट करते हैं, तो दुकानदार को बैंक को 9 रुपए तक फीस देनी होगी। जब आप किसी दुकान, मॉल, पेट्रोल पंप या ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर UPI से 3,000 रुपए से ज्यादा का पेमेंट करेंगे, तो बैंक या पेमेंट कंपनी उस व्यापारी से फीस वसूलेंगे। आम ग्राहक को सीधे कोई चार्ज नहीं देना है। लेकिन कुछ दुकानदार यह चार्ज ग्राहक से भी वसूल सकते हैं। छोटे ट्रांजैक्शन (3,000 रुपए तक) और छोटे दुकानदारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, वह पहले की तरह फ्री रहेंगे।
Image from News Media: *₹3 हजार के पेमेंट पर ₹9 चार्ज लगेगा!!  दो महीने में लागू हो सकता है न...

Comments