Unnao News
Unnao News
June 11, 2025 at 09:54 AM
*गनीमत है कि नए कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण की अगुवाई में नासूर बन चुकी पुलिस व्यवस्था पर एक्शन तो शुरू हुए हैं।* कौशांबी के रामबाबू तिवारी, कानपुर के जीतू निषाद और लखनऊ की मॉडल चाय वाली तीनों ही मामलों में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। प्रशांत कुमार के कार्यकाल में निरंकुशता का चरम छू चुकी पुलिस व्यवस्था में थोड़ी तो हलचल आई है। यूपी की कानून व्यवस्था को complete breakdown of law की दहलीज़ पर लाकर भी अपने extension के लिए राजसत्ता की पंचकोसी परिक्रमा करने वाले प्रशांत कुमार के राज ने देश की सबसे निरंकुश, ग़ैर जवाबदेह और लचर पुलिस व्यवस्था की विरासत छोड़ी थी। एक ऐसी पुलिस व्यवस्था जहाँ निरंकुशता ही मौलिक कर्तव्य थी और उस पर अभयदान का मिलना मौलिक अधिकार था। ये हालाँकि बेहद दुबली सी उम्मीद है कि राजीव कृष्ण सुधारों की इस लकीर को और गाढ़ा करेंगे, बेहतर करेंगे पर कालिमा के आकाश में अगर एक जुगनू भी चमकता दिखे तो उसका स्वागत करना चाहिए।
Image from Unnao News: *गनीमत है कि नए कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण की अगुवाई में नासूर बन चु...
👍 🙏 3

Comments