शिक्षा विभाग,बिहार सरकार✅️《 Education Department,Bihar 》
June 10, 2025 at 03:54 AM
*Transfer Posting Update*
बिहार के शिक्षकों के स्थानांतरण-पदस्थापन को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह की भ्रामक एवं फर्जी खबरें तेजी से प्रसारित की जा रही हैं। वर्तमान स्थिति यह है कि स्थानांतरण एवं पदस्थापन की प्रक्रिया रिक्तियों की उपलब्धता के आधार पर पूर्ण पारदर्शिता के साथ जारी है।
कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें।
कुछ सोशल मीडिया हैंडल सस्ती लोकप्रियता के लिए भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं, जिससे शिक्षकों में अनावश्यक भ्रम और उत्सुकता फैल रही है। ऐसी किसी भी खबर पर बिना पुष्टि के विश्वास न करें।
ध्यान रखें:
स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी तरह सॉफ्टवेयर आधारित एवं पारदर्शी है। इसमें किसी भी प्रकार की बाहरी दखल या अनुचित हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को पैसे देकर फर्जी वादों के झांसे में न आएं।
धैर्य बनाए रखें।
प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से चल रही है और सब कुछ ठीक है, तथा आगे भी सब कुछ ठीक रहेगा।
👉 सत्यापित एवं विश्वसनीय जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही विश्वास करें।
😂
👍
🙏
6