Hssc Cet Updates By Gulia Sir
June 9, 2025 at 04:29 PM
*✅हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार व HSSC को दी बड़ी राहत....CET के नियमों को चुनौती देने वाली याचिका खारिज ; जानें पूरा मामला*
*याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि प्रभजीत की आयु आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2025 को 17 वर्ष 10 महीने 20 दिन थी, यानी वह केवल 33 दिन कम है। ऐसे में उसे केवल उम्र की तकनीकी कमी के आधार पर परीक्षा में बैठने से रोकना न्यायोचित नहीं है।**लेकिन चूंकि सीईटी केवल एक पात्रता परीक्षा है और चयन की प्रक्रिया (मुख्य परीक्षा एवं नियुक्ति) जुलाई 2025 के बाद ही संभावित है, इसलिए याचिकाकर्ता को आवेदन की अनुमति दी जानी चाहिए, क्योंकि वह नियुक्ति से पहले 18 वर्ष का हो जाएगा।*
*सोमवार को इस मामले में सरकार का पक्ष रखते हुए हरियाणा के एडिशनल एडवोकेट जनरल संजीव कौशिक ने कहा कि यह केवल पात्रता परीक्षा नहीं अपितु चयनित परीक्षा है इस परीक्षा के आधार पर ही रिक्त पदों के अनुसार उम्मीदवारों का चयन होगा।*
*सरकार की तरफ से कोर्ट के सामने कुछ कोर्ट के फैसलों की कापी भी पेश की गई। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया।*
👍
😂
❤️
🙏
😮
23