
SSandeep Deo
June 1, 2025 at 04:25 AM
वाल्मीकि रामायण अद्भुत है। आपने यदि वाल्मीकि रामायण नहीं पढ़ी है और आपको लगता है कि आप रामकथा जानते हैं, तो यह केवल आपका भ्रम है।
वाल्मीकि रामायण से आपको कई ऐसी जानकारियां मिलेंगी, जो आपको अभी तक पता नहीं है। #jwsd पर वाल्मीकि रामायण सुनने वाले अधिकांश श्रोताओं का यही मानना है। ब्रह्माण्ड में पहली राम कथा आदि कवि वाल्मीकि जी ने ही लिखी, तो उनकी लिखी रामायण को पढ़े या सुने बिना आपको रामजी के संपूर्ण दर्शन कैसे मिलेंगे?
@ssandeepdeo यूट्यूब चैनल पर प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार रात्रि 10 बजे वाल्मीकि रामायण का श्रवण करने और उसका समाजशास्त्र जानने अवश्य पधारिए।
अभी युद्धकांड में रावण के भाई कुंभकर्ण, महोदर व महापार्श्व सहित रावण के पुत्र देवांतक, नरांतक, त्रिशिरा और अतिकाय का वध हो चुका है।
इंद्रजीत ब्रह्मास्त्र के साथ पदार्पण करने वाला है। इंद्रजीत इससे पहले एक बार युद्ध में आकर श्रीराम-लक्ष्मण को नाग पाश से बांध कर जा चुका है। जयरामजी की। 🙏
#sandeepdeo #ssandeepdeo #sdeo76 #ramayana #valmikiramayan #रामायण

❤️
🙏
👍
❤
26