SSandeep Deo
SSandeep Deo
June 10, 2025 at 11:58 AM
विष्णु पुराण पूरे ब्रह्मांड के विज्ञान को समेटे हुए है, लेकिन आज गीता प्रेस से जो विष्णु पुराण मिलता है उसमें केवल 6000 श्लोक हैं, जबकि प्राचीन काल में इसकी संख्या 23000 श्लोक की थी। फिर हम जब विष्णुधर्मोत्तर पुराण में देखते हैं तो इसमें 17000 श्लोक हैं। अब विष्णु पुराण और विष्णु धर्मोत्तर पुराण के श्लोकों की संख्या जोड़ दें तो यह 23000 श्लोक पूरा हो जाता है। समस्या यह है कि गीता प्रेस विष्णु धर्मोत्तर पुराण प्रकाशित नहीं करता और अब वह धीरे-धीरे अन्य पुराणों का प्रकाशन भी या तो बंद कर रहा है या बेहद कम प्रकाशित करता है। जैसे- भविष्य पुराण अब गीता प्रेस प्रकाशित ही नहीं करता। ऐसे में एक चौखंबा प्रकाशन है, जहां पुराण हमें मिल जाते हैं, वह भी विस्तृत व्याख्या के साथ। विष्णु धर्मोत्तर पुराण तीन खंडों में चौखंबा ने प्रकाशित किया है, लेकिन कुछ समय पूर्व वह समाप्त हो गया था। Kapot Prakashan & e-commerce के पास कुछ लोगों का आर्डर आया था, लेकिन तब यह उपलब्ध नहीं था। चौखंबा ने पुनः विष्णु धर्मोत्तर पुराण प्रकाशित करके हमें भेजा है। इसके लिए हम चौखंबा का धन्यवाद करते हैं। असल में यदि आज के समय आपको ओरिजनल पुराण मिल पा रहे हैं तो हमें भगवान का धन्यवाद करना चाहिए, क्योंकि एक तो आर्य समाज आदि द्वारा पुराणों का विरोध और दूसरा इसके प्रति हिंदुओं में उदासीनता देखते हुए अब इसका प्रकाशन समाप्त होता जा रहा है। मेरे पास सभी पुराणों का कलेक्शन है। और मैं चाहता हूं कि जो वास्तव में सनातन धर्म के शास्त्रों को पढ़ने में रुचि रखते हैं, उनके पास भी इन शास्त्रों का पूरा कलेक्शन हो और वो पढ़ें। इसीलिए कपोत पर मैं इन्हें उपलब्ध कराने का प्रयास करता रहता हूं। जिनको भी विष्णु धर्मोत्तर पुराण चाहिए वो निम्न लिंक पर जाकर आर्डर दे सकते हैं। इसके तीन खंड हैं। तीनों खंड एक साथ ही लेना होगा। इसकी कॉपी भी बेहद कम आई है, इसलिए पहले जिनका आर्डर होगा, उनको भेजा जाएगा। विष्णु धर्मोत्तर पुराण में क्या-क्या है? इस पर अगले पोस्ट में बताऊंगा। धन्यवाद। पुस्तक प्राप्ति लिंक:- https://kapot.in/product/shri-vishnudharmottara-purana-set-of-three-volumes/ #sandeepdeo #ssandeepdeo #sdeo76 #books #पुस्तक #kapot #booklovers #bookstagram #bookrecommendations #bookreview
Image from SSandeep Deo: विष्णु पुराण पूरे ब्रह्मांड के विज्ञान को समेटे हुए है, लेकिन आज गीता ...
🙏 ❤️ 👍 🤟 30

Comments