⚔️🇮🇳 Indian Army Recruitment News🇮🇳⚔️
May 17, 2025 at 04:21 PM
गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार, 16 मई को दोहा में आयोजित डायमंड लीग में इतिहास रच दिया। 2025 सीज़न के अपने पहले ही मुकाबले में नीरज ने भाला फेंक में 90 मीटर की बाधा को पार कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में शानदार 90.23 मीटर का थ्रो किया।
इस ऐतिहासिक थ्रो के साथ नीरज भाला फेंक की दुनिया में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के 25वें एथलीट बन गए।
पहले प्रयास में ही उन्होंने 88.44 मीटर की दूरी तय कर दिया था, जिससे साफ हो गया था कि वह बेहतरीन फॉर्म में हैं।
हालांकि उनका दूसरा प्रयास फाउल रहा, लेकिन तीसरे थ्रो में उन्होंने वह कारनामा कर दिखाया जिसका इंतजार वे लंबे समय से कर रहे थे - 90 मीटर की बाधा को तोड़ना।
यह उपलब्धि न केवल नीरज के लिए बल्कि भारतीय एथलेटिक्स के लिए भी गौरव का क्षण है।