MKS College ✅
May 18, 2025 at 05:23 PM
स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024–28) – महत्वपूर्ण सूचना रिजल्ट से जुड़ी ताज़ा जानकारी
प्रिय छात्र
सत्र 2024–28 के स्नातक प्रथम सेमेस्टर का परिणाम आज सुबह जारी कर दिया गया है। प्रारंभ में वेबसाइट और सर्वर सामान्य रूप से कार्य कर राहा था, लेकिन बाद में एक साथ अधिक ट्रैफिक के कारण सर्वर पर दबाव बढ़ गया और वह अस्थायी रूप से डाउन हो गया। इसी वजह से कई छात्रों को रिजल्ट देखने में परेशानी हो रही है...!
🗣️ कुछ महत्वपूर्ण बातें ध्यान दें:-
1. जिन छात्रों का रिजल्ट ओपन हो गया है, लेकिन किसी विषय में "0" अंक शो हो रहे हैं, घबराएं नहीं।
यह केवल तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ है संबंधित विभाग रिजल्ट को फिर से अपडेट कर रहा है और जल्द ही सही अंक प्रदर्शित होंगे।
2. कुछ छात्रों का रिजल्ट आंशिक रूप से या गलत रूप में दिख रहा है।
इसे भी सही किया जा रहा है। कृपया धैर्य बनाए रखें।
3. आप सभी से निवेदन है कि अभी परेशान न हों।
रिजल्ट सिस्टम को सुधारने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कल सुबह तक रिजल्ट पूरी तरह अपडेट हो जाएगा।
आपका धैर्य और सहयोग सराहनीय है। हम आपके बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
कृपया कल सुबह दोबारा रिजल्ट अवश्य चेक करें।