
Farooqui Tanzeem Urdu daily
June 5, 2025 at 12:04 PM
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी रेप व हत्याकाण्ड को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। विपक्ष लगातार हमलावर है। वहीं अब बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी पीड़ित परिवार से मिलने मुजफ्फरपुर के कुढ़नी पहुंचे हैं। डिप्टी सीएम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मामले की जानकारी ली। वहीं पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और कहा कि दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। इस दौरान मुजफ्फरपुर के डीएम और एसएसपी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
लेकिन इस दौरान एक घटना हो गई जिसका वीडियो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शेयर किया है। और आरोप भी लगाया है कि भाजपा के मंत्री ने रेप पीड़िता के परिजन को धक्का मारा है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- PMCH बलात्कार पीड़िता के घर पहुचें उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के साथ स्थानीय विधायक सह मंत्री केदार गुप्ता से जब पीड़ित परिजनों ने प्रशासन की लापरवाही और संस्थागत हत्या के बारे में सवाल पूछना शुरू किया तो मंत्री केदार गुप्ता उन्हें धक्का मारने लगे और बेटा की क़सम खिलाने लगे।
यह कुकृत्य नीतीश सरकार और उनके भाजपाई मंत्रियों की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। बिहार में अराजक स्थिति है। मंत्री से लेकर अधिकारी संवेदनहीन हो चुके है। तेजस्वी यादव द्वारा शेयर वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि केदार गुप्ता पीड़िता के परिजन को हाथ से धक्का दे रहे हैं। इस दौरान विजय सिन्हा तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
इधर, मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। स्पीड ट्रायल के तहत जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाएगी। इसके बाद विजय सिन्हा तुर्की मे हुए रेपकांड के पीड़ित से मिलने के लिए निकल गये। डिप्टी सीएम आज डीएम और एसएसपी के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक भी करेंगे।
.
.
website :- farooquitanzeem.com
Facebook :- https://www.facebook.com/farooquitanzeem1?mibextid=ZbWKwL
Instagram :- https://www.instagram.com/farooqui_tanzeem?igsh=MTlybnYwN3JnOWs3MQ==
Twitter :- https://x.com/f__tanzeem?t=46g5e9LbqWEQFjZZDMecuA&s=09
