
Farooqui Tanzeem Urdu daily
June 5, 2025 at 05:37 PM
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज रांची स्थित फारेस्ट ऑफिस कॉम्प्लेक्स, डोरंडा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया गया था। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई और वृक्षारोपण की महत्ता पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और हरित विकास ही झारखंड की प्राथमिकता है।
साथ ही मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट के माध्यम से जनता को बधाई देते हुए लिखा, "विश्व पर्यावरण दिवस पर आज रांची स्थित वन भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ। सभी को इस अवसर पर बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।" कार्यक्रम में राज्य की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और सिल्ली विधायक अमित महतो समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
.
.
website :- farooquitanzeem.com
Facebook :- https://www.facebook.com/farooquitanzeem1?mibextid=ZbWKwL
Instagram :- https://www.instagram.com/farooqui_tanzeem?igsh=MTlybnYwN3JnOWs3MQ==
Twitter :- https://x.com/f__tanzeem?t=46g5e9LbqWEQFjZZDMecuA&s=09
