Farooqui Tanzeem Urdu daily
Farooqui Tanzeem Urdu daily
June 5, 2025 at 05:47 PM
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रांची स्थित सिरमटोली फ्लाईओवर का नाम अब आदिवासी नेता कार्तिक उरांव के नाम पर रखा जाएगा। सीएम ने कहा, “इस तरह हम अपने पूर्वजों को सम्मान देने जा रहे हैं।” मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिरमटोली पहुंचने के बाद सबसे पहले पूजा में बैठे, इसके बाद फीता काटकर और शिलापट का अनावरण कर सिरमटोली फ्लाईओवर उद्घाटन किया। उनके साथ पूजा में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री संजय प्रसाद यादव शामिल रहें। बता दें कि उद्घाटन को लेकर सिरमटोली फ्लाईओवर के पास भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की नियुक्ति भी की गई थी। इस फ्लाईओवर के निर्माण से कांटा टोली से डोरंडा की ओर जाने वाले यात्रियों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी जाम से निजात मिलेगा। . . website :- farooquitanzeem.com Facebook :- https://www.facebook.com/farooquitanzeem1?mibextid=ZbWKwL Instagram :- https://www.instagram.com/farooqui_tanzeem?igsh=MTlybnYwN3JnOWs3MQ== Twitter :- https://x.com/f__tanzeem?t=46g5e9LbqWEQFjZZDMecuA&s=09
Image from Farooqui Tanzeem Urdu daily: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्य...

Comments