
Farooqui Tanzeem Urdu daily
June 9, 2025 at 07:26 AM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को तमिलनाडु के मदुरै में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उनके एक बयान को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने निशाना साधा। दरअसल, अमित शाह ने तमिलनाडु की वर्तमान सरकार DMK पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। आगे उन्होंने कहा कि, “मैं रहता तो दिल्ली में हूं, लेकिन मेरे कान तमिलनाडु में लगे रहते हैं। अब इसको लेकर रोहिणी आचार्य ने तंज कसा कसा कि तमिलनाडु में लगे हैं कान, मगर मणिपुर पर नहीं है ध्यान।
रोहिणी आचार्य ने आगे कहा कि मणिपुर पिछले दो वर्षों से जल रहा है। हिंसा थम नहीं रही। वर्तमान में हालात बद से और बदतर होते जा रहे हैं, मगर देश के गृह-मंत्री को न तो मणिपुर के लोगों की दुर्दशा दिखाई देती है, ना ही चीख सुनाई देती है और ना ही कराहते मणिपुर से उनका, प्रधानमंत्री जी का व केंद्र की सरकार का कोई सरोकार है।
धृष्टता की पराकाष्ठा तो देखिए खुद गृहमंत्री कह रहे हैं कि उनके कान तमिलनाडु में लगे रहते हैं। मतलब साफ़ है जहाँ विपक्ष की सरकार है, उसे सिर्फ अस्थिर करने से गृहमंत्री का सरोकार है। इस पोस्ट के साथ रोहिणी आचार्य ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वहां की हिंसा दिख रही है। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। फिर भी आये दिन हिंसाएं हो रही है।
.
.
website :- farooquitanzeem.com
Facebook :- https://www.facebook.com/farooquitanzeem1?mibextid=ZbWKwL
Instagram :- https://www.instagram.com/farooqui_tanzeem?igsh=MTlybnYwN3JnOWs3MQ==
Twitter :- https://x.com/f__tanzeem?t=46g5e9LbqWEQFjZZDMecuA&s=09
