Farooqui Tanzeem Urdu daily
Farooqui Tanzeem Urdu daily
June 9, 2025 at 09:24 AM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) चुनाव से पहले उन सभी विकास कार्यों को पूरा करा लेना चाहते हैं, जिसका उन्होंने जनता से वादा किया था। मुख्यमंत्री खुद इस बात को कई बार कह चुके हैं कि सभी अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराने के बाद ही जनता से वोट मांगने जाएंगे। आज एक बार फिर से भीषण गर्मी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों के दल के साथ अचानक बख्तियारपुर निकल गए। बख्तियारपुर में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों का दल भी मौजूद है। बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी साल में हर विकास कार्यों का निरीक्षण खुद करने पहुंच जा रहे हैं। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ बख्तियारपुर में घनसुनपुरा स्थित गंगा नदी से सीढ़ी घाट तक चल रहे गंगा घाटों के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीढ़ी घाट में करोड़ों की लागत से बना रहे पार्क, सीढ़ी निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही अन्य विकास कार्यों की जानकारी ली। सीढ़ी घाट पर स्थित मंदिर मैं पूजा अर्चना की, उसके बाद पंडित शील भद्र याजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार सड़कों पर निकल रहे हैं और विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। रविवार को भी सीएम अचानक हाजीपुर पहुंच गए थे और गंगा नदी पर बनने वाले सिक्स लेन पुल का निरीक्षण किया। इस निर्माणाधीन पुल के साथ ही दोनों तरफ 8 लेन का एप्रोच पथ भी बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान महात्मा गांधी सेतु के समानांतर इस निर्माणाधीन फोरलेन पुल का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने को कहा है ताकि ट्रैफिक की समस्या से लोगों को राहत मिले। इस पुल के निर्माण से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन और सुगम हो जाएगा। . . website :- farooquitanzeem.com Facebook :- https://www.facebook.com/farooquitanzeem1?mibextid=ZbWKwL Instagram :- https://www.instagram.com/farooqui_tanzeem?igsh=MTlybnYwN3JnOWs3MQ== Twitter :- https://x.com/f__tanzeem?t=46g5e9LbqWEQFjZZDMecuA&s=09
Image from Farooqui Tanzeem Urdu daily: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) चुनाव से पहले उन सभी विकास क...

Comments