Government News
June 11, 2025 at 05:33 PM
*ये कार्यक्रम भी होंगे संपन्न*
केंद्र व राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त मेधावियों के सम्मान समारोह एवं टैबलेट वितरण के साथ ही 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2024-25 में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ एवं माध्यमिक संस्कृत शिक्षा निदेशालय के नवीन भवन का शिलान्यास भी करेंगे। वहीं, कार्यक्रम में श्री काशीराज राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, चकिया, चन्दौरी एवं श्री काशीराज राजकीय संस्कृत महाविद्यालय ज्ञानपिर, भदोही के नवीन भवन (100 बेडेड छात्रावास सहित) का शिलान्यास, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जगत नारायण रोड एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मलिहाबाद, लखनऊ के नवीन भवन का शिलान्यास भी होगा। साथ ही, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कौशल विकास के लिए ड्रीम लैब्स स्थापना के लिए एमओयू किया जाएगा।