
Dr. Mohan Yadav
June 5, 2025 at 05:57 PM
गंगा दशहरा पर्व पर उज्जैन में आज मां क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा पूर्ण होने पर रामघाट पर आयोजित भजन व भक्ति संध्या में हृदय भक्ति की धारा से सराबोर हो गया। इस अवसर पर 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के अंतर्गत जलस्रोतों के संरक्षण को लेकर विचार साझा किए।
इस दौरान लेजर शो द्वारा अध्यात्म और विज्ञान के अद्भुत संगम का प्रदर्शन किया गया। आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गौरव की प्रतीक, मां क्षिप्रा की निर्मल धारा में श्रद्धा, संस्कार और ऊर्जा का अविरल प्रवाह है।
https://x.com/DrMohanYadav51/status/1930675627633299495
🙏
❤️
💻
👍
😊
🙋♀
33