
𝐑𝐚𝐣𝐚𝐬𝐭𝐡𝐚𝐧 𝐆𝐊 𝐁𝐒𝐓𝐂 𝐑𝐄𝐄𝐓 𝐑𝐀𝐒 𝐑𝐏𝐒𝐂 𝐑𝐞𝐞𝐭 𝐑𝐒𝐒𝐁 𝐏𝐚𝐭𝐰𝐚𝐫𝐢 CBSE 𝐏𝐓𝐄𝐓 Class Group d LDC Vdo Police
May 31, 2025 at 12:38 AM
*राजस्थान के वन, वन्य जीव एवं संरक्षण:-*
*(अति महत्वपूर्ण)*
1. राजस्थान के कुल क्षेत्रफल के कितने भाग पर वन है- 10 वे भाग पर
2. राजस्थान में सर्वाधिक वन पाए जाते हैं- उदयपुर में
3. राजस्थान में सबसे कम वन क्षेत्र पाया जाता है- चूरू
4. राजस्थान में वनों को कितने भागों में विभाजित किया जा सकता है-3 (आरक्षित वन, सुरक्षित वन, अवर्गीकृत वन)
5. जिस वन क्षेत्र पर सरकार का नियंत्रण होता है कहलाता है- आरक्षित वन क्षेत्र
6. आरक्षित वन क्षेत्र के अंदर पशु चराने में लकड़ी काटने पर प्रतिबंध है
7. राजस्थान की कुल वन क्षेत्र का आरक्षित वन है- एक तिहाई भाग
8. वह वन क्षेत्र जहां कुछ नियमों के तहत लकड़ी काटने व पशु चराने की अनुमति दी जाती है कहलाते हैं- सुरक्षित वन क्षेत्र
9. राजस्थान के कुल वन क्षेत्रफल का कितना भाग पर सुरक्षित वन क्षेत्र है- 50% से भी ज्यादा
10. ऐसा क्षेत्र जहां पशु चराने लकड़ी काटने पर किसी प्रकार का सरकारी प्रतिबंध नहीं होता है कहलाता है- अवर्गीकृत वन क्षेत्र
11. कौन सी पर्वतमाला राजस्थान को दो भागों में विभाजित करती है- अरावली पर्वतमाला
12. राजस्थान में भौगोलिक दृष्टि से वनों को कितने भागों में विभाजित किया जा सकता है- 3
13. उष्णकटिबंधीय वन पाए जाते हैं- राजस्थान के शुष्क एवं अर्द्ध शुष्क भाग में
14. राजस्थान के शुष्क एवं अर्द्ध शुष्क भाग में कौन से जिले हैं- बीकानेर, चूरू,
जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर, जोधपुर, सीकर, झुंझुनू, जालौर
15. राजस्थान के शुष्क एवं अर्द्ध शुष्क भाग में कौन से वन पाए जाते हैं- रोहिडा, खेजड़ी, ढोकला, वेर, बबूल, केर, नीम आदि
16. राजस्थान का कल्पवृक्ष है- खेजड़ी
17. राजस्थान का राज्य वृक्ष है- खेजड़ी
18. राजस्थान का राज्य पुष्प है- रोहिडा
19. सेवन घास पाई जाती है- जैसलमेर
20. उष्णकटिबंधीय शुष्क पतझड़ वन को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है- मानसूनी वन
21. अर्द्ध उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन कहां पाए जाते हैं- पहाड़ी में ऊंचाई वाले भागों पर
22. सदाबहार वन होते हैं-अर्द्ध उष्णकटिबंधीय
23. राजस्थान में कितने राष्ट्रीय उद्यान है- 3
24. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान स्थित है- भरतपुर में
25. केवलादेव घना पक्षी अभयारण्य में मुख्य प्रजाति पाई जाती है- साइबेरियन क्रेन, बगुले, बयां, कोयल, बटेर
26. रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान स्थित है- सवाई माधोपुर जिले में
27. राजस्थान का कौन सा अभ्यारण भारतीय बाघ के लिए प्रसिद्ध है- रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान
28. रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान में कौन-कौन से वन्य जीव पाए जाते हैं- बाघ, भालू, सांभर, नीलगाय, मगरमच्छ
29. मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान स्थित है- कोटा और चित्तौड़गढ़ में
30. अभ्यारण शब्द का अर्थ होता है- भय मुक्त वन
31. राष्ट्रीय मरू उद्यान और वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- जैसलमेर बाड़मेर में
32. राष्ट्रीय मरू उद्यान में कौन से मुख्य जीव पाए जाते हैं- गोडावण, भेड़िया, सियार, लोमड़ी, चिंकारा, नीलगाय
33. केला देवी वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- सवाई माधोपुर और करौली में
34. कुंभलगढ़ वन्यजीव अभ्यारण स्थित है राजसमंद, पाली, और उदयपुर में
35. फुलवारी की नाल वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- उदयपुर में
36. सरिस्का वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- अलवर में
37. टॉडगढ़ रावली वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- राजसमंद, अजमेर, पाली
38. सीतामाता वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर में
39. माउंट आबू वन्यजीव अभ्यारण स्थित है- सिरोही में
40. माउंट आबू वन्यजीव अभ्यारण में मुख्य रूप से पाया जाता है- जंगली मुर्गा
41. रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- बूंदी में
42. जमवारामगढ़ वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- जयपुर में
43. राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- कोटा, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर
44. जवाहर सागर अभ्यारण स्थित है- कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़
45. बंद बरेठा वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- भरतपुर में
46. भैंसरोडगढ़ वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- चित्तौड़गढ़ में
47. सवाई मानसिंह वन्य जीव अभ्यारण कहां स्थित है- सवाई माधोपुर में
48. वनविहार वन्य जीव अभ्यारण, केसरबाग वन्य जीव अभ्यारण कहां स्थित है- धौलपुर में
49. जयसमंद वन्य जीव अभ्यारण और सज्जनगढ़ वन्य जीव अभ्यारण स्थित है-
उदयपुर में
50. नाहरगढ़ वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- जयपुर
51. शेरगढ़ वन्य जीव अभ्यारण स्थित है- बारा
52. ताल छापर वन्यजीव अभ्यारण स्थित है- चूरू
53. काजरी कहां स्थित है - जोधपुर (केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान)
54. आफरी स्थित है - जोधपुर (शुष्क वन अनुसंधान संस्थान)
🧑💻 Share जरूर करें ‼️....
👍
❤️
❤
🙏
💯
😮
🫠
😢
💓
😂
141