Emitra Update TheBana.in
Emitra Update TheBana.in
June 10, 2025 at 01:01 AM
खेती पर एक होर बड़ा संकट आने वाला है सभी भाई पढ़ना व शेयर करना #कृषि #आंतक क्या है #एग्रो #टेरेरिज्म? एग्रो टेरेरिज्म (कृषि आधारित #आतंकवाद) एक दुर्लभ तरीका है, जिसमें फसलों को निशाना बनाया जाता है और कई तरह के फंगस को खतरनाक जैविक हथियार के रूप में प्रयोग किया जाता है। एग्रो टेरेरिज्म में इन फंगस को दुश्मन देशों के खेतों में छोड़ दिया जाता है, जिससे बड़े स्तर पर फसलों को नुकसान होता है. भले ही एग्रो टेरेरिज्म एक दुर्लभ मामला हो, लेकिन यह तरीका अनोखा नहीं है. जानकारी के मुताबिक, द्वितीय विश्व युद्ध के समय जर्मनी ने ब्रिटेन में आलू की फसलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बीटल का इस्तेमाल किया था. 1943 में बीटल को विमान से छोड़ दिया गया था, जिससे बड़े स्तर पर फसलों को नुकसान हुआ था. इस तरह देखा जाए तो एग्रो टेरेरिज्म किसी देश को आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाने का खतरनाक तरीका है। यह तरीका उन देशों में खतरनाक हो सकता है, जिनकी अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है जैसे भारत। विकसित देश नए–नए रोग और उनके रोकथाम के तरीके ढूंढते है। फिर रोग फैलाकर दवाइयां बेचते हैं। और इस गोरख धंधे में दवाई कंपनियां भी शामिल रहती है।
Image from Emitra Update TheBana.in: खेती पर एक होर बड़ा संकट आने वाला है सभी भाई पढ़ना व शेयर करना <a class=...

Comments