Crime Free Bharat Mission अपराध मुक्त भारत मिशन [ View Channel "Info" 🔍 ]
May 15, 2025 at 11:52 PM
अपराध एवं भृष्टाचार मुक्त भारत मिशन आपको पांच मौलिक अधिकार देगा, इसके लिए भारत सरकार के खजाने पर एक पैसा का बोझ नहीं आएगा:-
१. सभी १४० करोड़ भारतीयों को उनके पोटेंशियल का रोजगार मिलेगा
२. पोटेंशियल को रीयलाइज करने वाली शिक्षा व्यवस्था
३. सभी पैथियों को समाहित करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था
४. अन्न के साथ फल, सब्जी, दूध, दही शहद व जीवन वर्धक औषधियां भोजन के मौलिक अधिकार में निहित होंगी।
५. समृद्धि व खुशहाली का मौलिक अधिकार
सभी भारतीयों को मिलेगा व इसके लिए आपके पास धन न होने पर कल्पवृक्ष एकाउंट से धन की पूर्ति होगी, जब आप कमाएंगे तब कल्पवृक्ष एकाउंट का पैसा वापस हो जाएगा।
अपराध मुक्त भारत मिशन के तहत २१ महा लक्ष्यों से परिपूर्ण भारत सभी भारतवासियों को मिलेगा व सत्ता का ताज भी अपने स्वजनों को जोड़कर मेरिट में स्थान बनाने वाले चन्द्रगुप्तों व महा चन्द्रगुप्तों के सिर पर होगा:-
१. भारतीयों को अपमानित, उत्पीड़ित, शोषित कर हीन भावना पैदा करने वाले अंग्रेजों के गुलामों के लिए बनाए गए नियम, कानून का आमूल चूल परिवर्तन होगा।
२. अंग्रेजों की लाट साहबी, भृष्ट व शोषक व्यवस्था को पारदर्शी बनाकर एवं क्षतिपूर्ति के प्रावधान के साथ एकाउंटेबल भी बनाया जाएगा।
३. भारतीय शिक्षा अधिनियम को हर भारतीय के पोटेंशियल को रीयलाइज करने वाला भारतीय गुरुकुल अधिनियम लाया जाएगा: जो भारत को वैदिक ज्ञान व आधुनिक विज्ञान का उपयोग कर रिसर्च व डेवलपमेंट के आधार पर भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगा। वैदिक व आधुनिक विज्ञान के समग्र विकास से भारत विश्व की रिसर्च & डेवलपमेंट हब बनकर विश्व गुरु के रुप में स्थापित होगा।
४. अपराध मुक्त भारत पांच सुनिश्चितताओं के साथ:
अ. बिना थाना जाए गांव के गरीब व साधन विहीन व्यक्ति की भी FIR प्रशिक्षित वालिंटियर के द्वारा घर आकर दर्ज की जाएगी श। नए कानून के तहत झूठी रिपोर्ट, झूठी गवाही, पुलिस द्वारा फर्जी कथन लिखना, फर्जी विवेचना कर निर्दोष लोगों को फसाना व वकील द्वारा झूठी ज़िरह व दलीलों से निर्दोष को दोषी सिद्ध करना पथरी का जघन्य अपराध होगा व यह सब ३० दिन में जेल में सड़ने के लिए विवश होंगे।
ब. पन्द्रह दिन में अकाट्य साक्ष्यों (CFB Techno Engine २१ टेक्नोलॉजी की मदद् से) के साथ अधिकतम १५ दिन में चालान पेश होगा।
स. बिना कोर्ट जाए डिस्ट्रीब्यूटेड वीडियो बेस्ड ट्रायल सिस्टम से अधिकतम ३० दिनों में न्याय मिलेगा।
द. डिजिटल चित्र गुप्त की हर अपराधी के बारे में ३६०° जानकारी एवं स्मार्ट इन्टरवेंशन कार्यवाही के द्वारा अपराध करने के पूर्व अधिकांश अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सकेगा।
य. सिस्टम स्वयं अपराधियों तक पहुंच कर उन्हें सुनिश्चितता के साथ पुनर्वासित करेगा।
५. पहिचान की सुनिश्चितता अधिनियम लागू होगा व व्यक्ति एवं कृत्य की सुनिश्चित डिजिटल पहचान से साईबर क्राइम मुक्त भारत होगा।
६. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम १९५०/५१ में आमूलचूल परिवर्तन कर एप द्वारा खर्च विहीन व पार्टी विहीन चुनाव की व्यवस्था होगी। चुनाव में खर्च करना संज्ञेय अपराध होगा)। पोलिटिकल एक्जीक्यूटिव व विधायिका पृथकीकरण होगा। (मंत्री अब मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री की कृपा पर आश्रित नहीं होंगे व सभी पांच वर्ष का कार्य काल पूर्ण करेंगे)
७.भारत में डिजिटल करेंसी होगी व पेपर करेंसी खत्म होगी। नोट:-पेपर करेंसी न होने से भृष्टाचार, हवाला, ड्रग माफिया, हथियार माफिया, टुकड़े - टुकड़े गैंग से भारत मुक्त हो जाएगा।
८. सोच व कार्य की एकाग्रता से नशा मुक्त एवं शाकाहारी एवं अध्यात्मिक भारत होगा।
९. अपराध मुक्त भारत मिशन के एग्रो मोंडल के तहत जीवामृत, घनामृत, अमृत मिट्टी व जीवाणु (माइक्रोब) व केंचुओं व किसानों तक पहुंचाए जाएंगे जिसका भुगतान किसान अपने अर्निंग एकाउंट ससे नहीं करना हैगा। उन्नत बीज व मजदूरों (नयी व्यवस्था के एग्रो प्रोफेशनल को भी किसानों को अर्निंग एकाउंट से भुगतान नहीं करना होगा। किसानों को मंडी में नहीं जाना होगा व उनका अन्न खेत से बाहर निकलते ही किसानों को एक एम एस पी (मीनिमम् सपोर्ट प्राइस) उसके अर्निंग एकाउंट में क्रेडिट हो जाएगी व खाद्यान्न का मालिक किसान ही बना रहेगा। व इस प्रकार किसानों की आमदनी पांच गुना हो जाएगी।
१०. भारतीय फोरेस्ट एक्ट को बदलकर सरकारी मालिकाना हक को कम्युनिटी मालिकाना हक में बदला जाएगा व भूमिगत जल स्रोतों के पहिचान कर उन पर १० फीट गहरी पानी की ट्रंच खोदी जाकर कुंआ, तालाबों व भू स्थलीय जल संसाधनों को इनसे जोड़कर अधिकतम जल को भूमिगत किया जाकर जल स्तर नौ फीट पर पुनः लाया जाएगा। चार तरह के पेड़ (फलदार, औषधि, सुगंधित व ग्रीन फोडर) के बीच गौशालाओ की व्यवस्था व गायों की संख्या ब्रीडिंग सेंटर के माध्यम से नियत समय में दस गुना कर दूध का प्रोडक्शन १६० करोड़ लीटर प्रतिदिन किया जाएगा।
🙏
1