RTI Activist SahDev
RTI Activist SahDev
June 3, 2025 at 12:58 AM
हरियाणा ACB फरीदाबाद ने कल दिनांक 2.6.2025 को आरोपिया जी.एस.टी. निरीक्षक सुमीत्रा, कार्यालय जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त, पलवल को शिकायतकर्ता से 5,000/- रूपये (पाँच हजार रूपये) नकद बतौर रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। आरोपिया निरीक्षक सुमीत्रा को पहले भी 2,00,000/- रूप्ये लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पानीपत द्वारा रंगे हाथो गिरफ्तार करके उसके विरूद्ध अभियोग संख्या 10 दिनांक 9.5.2022 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम में दर्ज किया गया था। इस केस में एसीबी गुरूग्राम ने दो आरोपियो निरीक्षक सुमीत्रा व रोशन लाल, ई.टी.ओ. के खिलाफ माननीय अदालत में दिनांक 7.7.2022 को चालान दे दिया था। मामला अभी विचाराधीन न्यायालय है।

Comments