
RAILWAY RRB RAILWAY NTPC RPF CONSTABLE SI GROUP D GK ™
May 15, 2025 at 11:09 AM
✅ CURRENT AFFAIRS ✅
01. सबसे बड़ी हथियार डील : अमेरिका और सऊदी अरब के बीच इतिहास का सबसे बड़ा हथियार सौदा हुआ है। इसके तहत अमेरिका सऊदी अरब को 124 अरब डॉलर के हथियारों की डिलीवरी करेगा।
02. 23 सितंबर को आयुर्वेदिक दिवस : सरकार ने 23 सितंबर को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाने की घोषणा की है। पहले यह धनतेरस के दिन मनाया जाता था, लेकिन धनतेरस की बदलती तारीखों के कारण यह फैसला लिया गया है।
03. ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला विपक्षी नेता : सुजैन ले ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला विपक्षी नेता बनी है। उन्हें लिबरल पार्टी का नेता नियुक्त किया गया है। वह पार्टी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला भी होगी।
04. बीआर गवई 52वें
सीजेआई : जस्टिस बीआर गवई भारत के 52वें मुख न्यायाधीश बने। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें शपथ दिलाई। सीजेआई संजीव खन्ना का कार्यकाल 13 मई को खत्म हो गया था।
05. सी-डोट और सीनर्जी क्यांटम की साझेदारी: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स ने सीनर्जी क्वांटम इंडिया के साथ साझेदारी की है। इसका उद्देश्य ड्रोन-आधारित क्वांटम की तकनीकों का विकास करना है।
06. लद्दाख में सबसे अधिक हिम तेंदुए: लद्दाख दुनिया में हिम तेंदुओं की सबसे अधिक घनत्व वाली जगह बनी। यहां 477 हिम तेंदुए हैं। भारत में हिम तेंदुओं की 68 प्रतिशत आबादी लद्दाख में पाई जाती है।
07. IWAI का नया कार्यालय :
जम्मू-कश्मीर में अंतर्देशीय जल परिवहन में मजबूती के लिए पत्तन, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) ने श्रीनगर में कार्यालयस्थापित किया है।
08. यूपीएससी के नए अध्यक्ष :केरल कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अजय कुमार को यूपीएससी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने अग्निवीर व आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं में अहम भूमिका निभाई है।
09. पहला सेमीकंडक्टर डिजाइन सेंटर शुरू: नोएडा और बेंगलुरु में देश का पहला 3 नैनोमीटर चिप डिजाइन सेंटर शुरु हुआ। इन सेंटरों की स्थापना रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेडद्वारा की गई है।
10. पहला मिखारी मुक्त शहर : इंदौर देश का पहला भिक्षावृत्ति-मुक्त शहर बना है। प्रशासन ने भिक्षुओं का पुनर्वास कर उन्हें रोजगार के मौके देने और बच्चों को स्कूलों में दाखिल करवाने का दावा किया है।
👍
❤️
11