
RAILWAY NTPC GROUP D RPF SI ALP CONSTABLE JE SCIENCE MAGNET GK GS SK JHA PDF MD CLASS RRB QUIZ PYQ
May 20, 2025 at 02:15 PM
*☑️ पंचवर्षीय योजनाओं का इतिहास*
*1. प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56):*
- आर्थिक विकास पर जोर दिया गया।
- मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया।
- भाखड़ा नंगल बाँध के लिए भारी आवंटन किया गया।
- लक्षित वृद्धि दर 2.1% और प्राप्त विकास दर 3.6% थी।
*2. द्वितीय पंचवर्षीय योजना (1956-61):*
- तीव्र औद्योगीकरण और सार्वजनिक क्षेत्र पर बल दिया।
- पी.सी. महालनोबिस के नेतृत्व में इसे तैयार किया गया।
- लक्षित वृद्धि दर 4.5% थी, जबकि वास्तविक विकास दर 4.27% रही।
*3. तृतीय पंचवर्षीय योजना (1961-66):*
- कृषि और गेहूँ के उत्पादन में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया।
- लक्षित वृद्धि दर 5.6% थी, लेकिन वास्तविक विकास दर 2.4% ही रही।
- चीन-भारत युद्ध और भारत-पाक युद्ध के कारण तीसरी योजना विफल रही।
*4. चतुर्थ पंचवर्षीय योजना (1969-74):*
- स्थिरता, विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति पर जोर दिया गया।
- 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण और हरित क्रांति की शुरुआत हुई।
- लक्षित वृद्धि दर 5.6% थी, जबकि वास्तविक विकास दर 3.6% रही।
*5. पाँचवीं पंचवर्षीय योजना (1974-78):*
- रोज़गार बढ़ाने और गरीबी उन्मूलन पर जोर दिया गया।
- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रणाली की शुरुआत की गई।
- लक्षित विकास दर 4.4% और वास्तविक विकास दर 4.8% थी।
*6. छठी पंचवर्षीय योजना (1980-85):*
- गरीबी उन्मूलन और तकनीकी आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया।
- लक्षित वृद्धि दर 5.2% और वास्तविक विकास दर 5.7% रही।
*7. सातवीं पंचवर्षीय योजना (1985-90):*
- सामाजिक न्याय और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया।
- लक्षित वृद्धि दर 5.0% और वास्तविक विकास दर 6.0% रही।
*8. आठवीं पंचवर्षीय योजना (1992-97):*
- उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण (LPG) की नीतियों को अपनाया गया।
- लक्षित वृद्धि दर 5.6% और वास्तविक विकास दर 6.8% रही।
*9. नवीं पंचवर्षीय योजना (1997-2002):*
- ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय पर जोर दिया गया।
- लक्षित वृद्धि दर 6.5% और वास्तविक विकास दर 5.4% रही।
*10. दसवीं पंचवर्षीय योजना (2002-07):*
- प्रति व्यक्ति आय और मानव विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया।
- लक्षित वृद्धि दर 8.0% और वास्तविक विकास दर 7.6% रही।
*11. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना (2007-12):*
- समावेशी विकास और गरीबी में कमी पर जोर दिया गया।
- लक्षित वृद्धि दर 9.0% और वास्तविक विकास दर 8.0% रही।
*12. बारहवीं पंचवर्षीय योजना (2012-17):*
- समावेशी और सतत विकास पर जोर दिया गया।
- लक्षित वृद्धि दर 8.0% और वास्तविक विकास दर 7.5% रही।
*Share जरूर करें ‼️.......*
❤️
👍
❤
🙏
😮
🥰
🎉
🐰
👏
👹
74