BALOTRA NEWS ✳️
June 12, 2025 at 12:31 PM
*अहमदाबाद विमान हादसा: राजस्थान के 5 लोग थे सवार, बालोतरा की खुशबू का वीडियो सामने आया*
अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 क्रैश हो गई। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें राजस्थान के 5 यात्री भी शामिल थे — उदयपुर जिले के 4 और बालोतरा जिले की एक युवती।
खुशबू पुत्री मदनसिंह राजपुरोहित, निवासी गांव अराबा, बालोतरा, भी इस फ्लाइट में सवार थीं। उनकी जनवरी 2025 में मनफूल सिंह, निवासी खाराबेरा (लूणी, जोधपुर) से शादी हुई थी। गुरुवार सुबह खुशबू को उनके पिता और चचेरे भाई अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने आए थे।
हादसे से ठीक पहले खुशबू की एयरपोर्ट में एंट्री का वीडियो भी सामने आया है। परिजन और गांव में गम का माहौल है। खुशबू की स्थिति की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
😢
😂
😮
🙏
👍
34