🇮🇳 ALL COMPETITIVE EXAM 🇮🇳
June 9, 2025 at 07:51 AM
🌾 अधिसूक्ष्म पोषक तत्व (Macronutrients in Plants)
Macronutrients वे पोषक तत्व होते हैं जिनकी पौधों को अधिक मात्रा में आवश्यकता होती है। इनकी कमी से पौधों की वृद्धि में रुकावट, रंग परिवर्तन और उत्पादन में कमी देखी जाती है। इन्हें दो भागों में बाँटा गया है:
---
🔹 1. प्राथमिक पोषक तत्व (Primary Macronutrients)
1. नाइट्रोजन (Nitrogen / N)
– यह पौधे की पत्तियों की वृद्धि और हरे रंग (क्लोरोफिल) के निर्माण में मदद करता है।
– इसकी कमी से पत्ते पीले पड़ जाते हैं और पौधा कमजोर दिखता है।
2. फॉस्फोरस (Phosphorus / P)
– यह जड़ों की वृद्धि, फूल और बीज बनने में आवश्यक होता है।
– इसकी कमी से पौधे की जड़ें कमजोर होती हैं और वृद्धि रुक जाती है।
3. पोटाश (Potassium / K)
– यह पौधे की संपूर्ण वृद्धि, रोग प्रतिरोधक क्षमता और जल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
– इसकी कमी से पत्तियों के किनारे जलने जैसे लक्षण दिखते हैं।
---
🔸 2. द्वितीयक पोषक तत्व (Secondary Macronutrients)
4. कैल्शियम (Calcium / Ca)
– यह पौधे की कोशिका भित्तियों को मजबूत करता है और जड़ की वृद्धि में सहायक होता है।