Western Railway News
May 21, 2025 at 01:57 PM
प. रे. प्रेस विज्ञप्ति क्र. 2025/05 मुंबई, 21 मई, 2025
*पश्चिम रेलवे बांद्रा टर्मिनस और जयपुर के बीच चलाएगी वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन*
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बांद्रा टर्मिनस और जयपुर के बीच विशेष किराये पर वन-वे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन का विवरण इस प्रकार है: :
*ट्रेन संख्या 04708 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर सुपरफास्ट स्पेशल:*
ट्रेन संख्या 04708 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर सुपरफास्ट स्पेशल शुक्रवार, 23 मई, 2025 को बांद्रा टर्मिनस से 15:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10.40 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, नडियाद, साबरमती, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़, अजमेर और किशनगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी 3 टियर (इकोनॉमी) कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 04708 की बुकिंग 22.05.2025 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
**************