शिक्षा विभाग समाचार मध्य प्रदेश 🔔
May 26, 2025 at 02:13 PM
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला गांव में एक महिला डेढ़ साल बाद गांव लौटी तो हैरान रह गई। उसे पता चला कि उनकी हत्या के आरोप में पांच लोग जेल में हैं, जबकि महिला मजदूरी के लिए घर से बाहर थी। मामला सामने आने के बाद आरोपियों के वकील ने कोर्ट के सामने पक्ष रखा। इसके बाद आरोपी जेल से रिहा हुए। कोर्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। बता दें कि थांदला की नदी में वर्ष 2024 को एक महिला का शव नदी में मिला था। शव क्षत-विक्षत था। चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। मृत महिला की पहचान हुलिए और पहनावे के आधार पर ललिता के रिश्तेदार व परिजनों की। इसके बाद शव का उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने भी शिनाख्त बगैर डीएनए टेस्ट के कर ली। बाद में पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ललिता की दोस्ती शाहरुख नामक युवक के साथ थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। इसके बाद यह कहानी बनाई कि पांच सौ रुपये के विवाद में शाहरुख ने अपने साथ इमरान, एजाज, सोनू और अजीम के साथ लाठी-डंडों से पीट कर ललिता को मार डाला। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस केस की चार्जशीट भी तैयार कर क
Image from शिक्षा विभाग समाचार मध्य प्रदेश 🔔: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला गांव में एक महिला डेढ़ साल बाद गां...
😮 ❤️ 🙏 6

Comments