Speedy Publications
June 13, 2025 at 12:26 PM
8 से 13 जून 2025 का करंट अफेयर्स किस मंत्रालय ने दिल्ली के राजघाट में 'लोक संवर्धन पर्व' का आयोजन किया? - केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय ----- भारत और मंगोलिया सहित संयुक्त राष्ट्र बहुराष्ट्रीय शांति सैन्य अभ्यास '22वां खान क्वेस्ट' कहां शुरू हुआ? - उलानबटार (मंगोलिया) ----- 13 जून, 2025 को इजरायल ने किस ऑपरेशन के तहत ईरानी परमाणु स्थलों पर हमला किया? -ऑपरेशन राइजिंग लायन ----- किस नाम से भारत-अमेरिका वायुसेना के विशेष बलों का पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास उत्तर प्रदेश के बागपत के चांदीनगर में आयोजित किया गया? -टाइगर क्लॉ ----- अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने जाने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति कौन बने हैं? - श्रीनिवास मुक्कमला ---- अहमदाबाद में एयर इंडिया का कौन सा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 241 यात्रियों की मौत हो गई? - AI-171 ----- अहमदाबाद में एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से गुजरात के किस पूर्व मुख्यमंत्री की मृत्यु हो गई? -विजय रूपाणी ----- किस अमेरिकी फिल्म निर्माता को इस वर्ष के लोकार्नो फिल्म महोत्सव में मानद तेंदुआ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है? -अलेक्जेंडर पायने ----- किस भारतीय शहर को यूनेस्को ने 'क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी' के खिताब के लिए नामित किया है? -लखनऊ ---- भारत के लोकपाल की पूर्ण पीठ ने कौन सा नया आदर्श वाक्य अपनाया है? -नागरिकों को सशक्त बनाएं, भ्रष्टाचार को उजागर करें ----- किस देश ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री नेविगेशन सहायता संगठन (IALA) के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला है? -भारत ----- भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक (CEO & MD) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? -आर दोराईस्वामी ----- भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के सम्मान में प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव कहाँ शुरू हुआ? -पुरी (ओडिशा) ----- भारतीय बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी सिप्ला हेल्थ का ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है? -नीना गुप्ता ----- हमली बुलबुल के नाम से प्रसिद्ध कश्मीरी गायक का निधन हो गया? -उस्ताद गुलाम नबी शाह ---- मालदीव ने किस बॉलीवुड अभिनेत्री को अपना वैश्विक पर्यटन राजदूत नियुक्त किया है? -कैटरीना कैफ ----- किस देश के निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है? -वेस्टइंडीज ----- भारत का पहला अंडरवाटर म्यूजियम और कृत्रिम कोरल रीफ प्रोजेक्ट कहां लॉन्च किया गया? -सेवानिवृत्त युद्धपोत आईएनएस गुलदार (सिंधुदुर्ग, महाराष्ट्र में) ----- रक्षा मंत्रालय द्वारा किसे उप सेना प्रमुख (रणनीति) नियुक्त किया गया है? - लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ----- किस पूर्व भारतीय कप्तान को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है? - महेंद्र सिंह धोनी ----- भारत का पहला इलेक्ट्रॉनिक कचरा (ई-वेस्ट) इको पार्क विकसित करने की परियोजना कहाँ शुरू की गई है? - होलंबी कलां (दिल्ली) ----- राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) को अपनाने वाला देश का 19वाँ ​​विधानमंडल कौन सा बन गया है? - पुडुचेरी विधानसभा ----- किस भारतीय वायुसेना अधिकारी को किसी भी भारतीय राज्यपाल (मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कम्बम्पति) की पहली महिला सहायक (ADC) के रूप में नियुक्त किया गया है? - मनीषा पाधी ----- किस अमेरिकी विद्वान और इतिहासकार द्वारा लिखित पुस्तक 'भारत: उपमहाद्वीप पर 5000 वर्ष का इतिहास' का विमोचन किया गया? -ऑड्रे ट्रुश्के ---- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और अफगानिस्तान समेत कितने देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया है? -12 ----- ऑस्ट्रियाई रेसवॉकिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 किलोमीटर दौड़ में किस भारतीय रेसवॉकर ने स्वर्ण पदक जीता? - प्रियंका गोस्वामी ------ आर्मेनिया में आयोजित 6वें स्टीफन अवग्यान मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता? -अरविंद चितंबरम ----- स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ ने किसे हराकर फ्रेंच ओपन 2025 पुरुष एकल का खिताब जीता? -जैनिक सिनर (इटली) ----- किस भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी ने PSA अवार्ड्स 2024-25 में दो पुरस्कार (महिला चैलेंजर प्लेयर ऑफ़ द सीज़न और महिला यंग प्लेयर ऑफ़ द सीज़न तथा मिस्र की अमीना ओरफ़ी) जीते? -अनाहत सिंह ----- राष्ट्रपति ने किसे 16वें वित्त आयोग का अंशकालिक सदस्य नियुक्त किया है? -टी. रबी शंकर (RBI के डिप्टी गवर्नर) ----- विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अत्यधिक गरीबी 2011-12 में 27.1% से घटकर 2022-23 में कितनी हो गई है? -5.3% ----- किस ग्राम पंचायत ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2025 के तहत डिजिटल नवाचार के लिए स्वर्ण पदक जीता है? - रोहिणी ग्राम पंचायत (धुले, महाराष्ट्र) +++++ For Daily Current Affairs, G.K, Quiz, PDF Books & Notes- --- Follow WhatsApp Channel – https://whatsapp.com/channel/0029VaCHyK20wajnUKBizz2S ---- JOIN Telegram Channel – https://tx.me/speedypatna Or Search 'speedypatna' on Telegram channel & JOIN the channel. --- Follow facebook - https://www.facebook.com/RajivKumarSahuOfficial/ +++ Also share this with your friends
👍 🙏 2

Comments