
Hindi Grammar Vyakaran Sahitya UGC NET JRF CSIR NET CTET DSSSB KVS Arun Vivek Sir Himanshi Singh
May 28, 2025 at 01:34 PM
*हिन्दी व्याकरण :- संधि*
प्रश्न 1 इनमें कौन सा संधि-शब्द गलत है ?
(अ) सु+ सुप्ति - सुषुप्ति
(ब) सत्+ शास्त्र - सच्छास्त्र
(स) अभि+ इष्ट - अभिष्ट
(द) स्व+ इच्छा - स्वेच्छा
*उत्तर अभि+ इष्ट - अभिष्ट*
प्रश्न 2 इनमें कौन सा संधि-विच्छेद सही नहीं है ?
(अ) धनेश - धन+ ईश
(ब) राकेश - राक+ ईश
(स) उरगारि - उरग+ अरि
(द) अतएव - अतः+ एव
*उत्तर राकेश - राक+ ईश*
प्रश्न 3 इनमें कौन सा संधि-शब्द गलत है ?
(अ) मातृ+ आज्ञा - मात्राज्ञा
(ब) देव+ अर्पण - देव्यर्पण
(स) वाक्+ ईश - वागीश
(द) वर्षा+ ऋतु - वर्षार्तु
*उत्तर वर्षा+ ऋतु - वर्षार्तु*
प्रश्न 4 इनमें से किस विकल्प का संधि-विच्छेद सही है ?
(अ) निष्ठुर - नि+ स्थुर
(ब) पर्यटन - परी+ अटन
(स) वार्तालाप - वार्त+ अलाप
(द) भानूदय - भानू+ उदय
*उत्तर निष्ठुर - नि+ स्थुर*
प्रश्न 5 इनमें से किस विकल्प की संधि सही नहीं है ?
(अ) जल+ ओघ - जलौघ
(ब) एक+ एक - एकेक
(स) षट्+ मास - षण्मास
(द) सु+ अच्छ - स्वच्छ
*उत्तर एक+ एक - एकेक*
प्रश्न 6 इनमें से किस विकल्प की संधि सही है ?
(अ) कवि+ इन्द्र - कविन्द्र
(ब) राम+ ईश - रमेश
(स) सखी+ उचित - सख्युचित
(द) सत्+ नारी - सद्नारी
*उत्तर सखी+ उचित - सख्युचित*
प्रश्न 7 ‘अभ्युदय’ शब्द में कौनसी संधि है -
(अ) गुण
(ब) अयादि
(स) यण्
(द) दीर्घ
*उत्तर यण्*
प्रश्न 8 ‘पुनर्जन्म’ में कौनसी संधि है -
(अ) विसर्ग संधि
(ब) स्वर संधि
(स) व्यंजन संधि
(द) अयादि संधि
*उत्तर विसर्ग संधि*
प्रश्न 9 निम्नलिखित में से किस शब्द में व्यंजन संधि है -
(अ) पावक
(ब) प्रत्यक्ष
(स) नरेश
(द) जगन्नाथ
*उत्तर जगन्नाथ*
प्रश्न 10 ‘राजर्षि’ शब्द में कौनसी संधि है -
(अ) वृद्धि संधि
(ब) दीर्घ संधि
(स) यण संधि
(द) गुण संधि
*उत्तर गुण संधि*
प्रश्न 11 किस शब्द की संधि गलत है -
(अ) अतः + एव = अतएव
(ब) मम + इतर = ममेतर
(स) अक्ष + ऊहिनी = अक्षौहिणी
(द) नव + ऊढा = नवौढा
*उत्तर नव + ऊढा = नवौढा*
प्रश्न 12 इनमें से किस विकल्प का संधि-विच्छेद गलत है -
(अ) लोकोपचार = लोक + उपचार
(ब) कदापि = कदा + अपि
(स) प्रत्युपकार = प्रत्य + उपकार
(द) सप्तर्षि = सप्त + ऋषि
*उत्तर प्रत्युपकार = प्रत्य + उपकार*
प्रश्न 13 ‘गायक’ का सही संधि-विच्छेद है -
(अ) गे + अक
(ब) गै + अक
(स) गा + अक
(द) गा + यक
*उत्तर गै + अक*
प्रश्न 14 ‘अभीष्ट’ का सही संधि-विच्छेद है -
(अ) अभि + इष्ट
(ब) अभी + ईष्ट
(स) अभि + ईष्ट
(द) अभी + इष्ट
*उत्तर अभि + इष्ट*
प्रश्न 15 किस शब्द का संधि-विच्छेद सही नहीं है -
(अ) शुभाशीष = शुभ + आशिष
(ब) कपीश = कपी + ईश
(स) प्रणाम = प्र + नाम
(द) प्रत्याशा = प्रति + आशा
*उत्तर कपीश = कपी + ईश*
प्रश्न 16 किस शब्द की संधि सही है -
(अ) अभि + अर्थी = अभ्यार्थी
(ब) दिक् + मंडल = दिग्मण्डल
(स) मातृ + आदेश = मात्रादेश
(द) मही + इन्द्र = महेन्द्र
*उत्तर मातृ + आदेश = मात्रादेश*
प्रश्न 17 किस शब्द की संधि सही नहीं है -
(अ) मनु + अन्तर = मनवन्तर
(ब) अप् + ज = अब्ज
(स) उपरि + उक्त = उपर्युक्त
(द) छत्र + छाया = छत्रच्छाया
*उत्तर मनु + अन्तर = मनवन्तर*
प्रश्न 18 इनमें से किस शब्द की संधि सही नहीं है -
(अ) अधि + आदेश = अध्यादेश
(ब) अभि + आगत = अभ्यागत
(स) अधि + अधीन = अध्याधीन
(द) अभि + अर्थी = अभ्यर्थी
*उत्तर अधि + अधीन = अध्याधीन*
प्रश्न 19 किस शब्द का संधि-विच्छेद सही नहीं है -
(अ) महामात्य = महा + आमात्य
(ब) भयाक्रांत = भय + आक्रांत
(स) स्नेहाविष्ट = स्नेह + आविष्ट
(द) कंटकाकीर्ण = कंटक + आकीर्ण
*उत्तर महामात्य = महा + आमात्य*
प्रश्न 20 किस शब्द की संधि सही नहीं है -
(अ) सत् + धर्म = सद्धर्म
(ब) सत् + नारी = सद्नारी
(स) महा + उदय = महोदय
(द) वर्षा + ऋतु = वर्षर्तु
*उत्तर सत् + नारी = सद्नारी*
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬
👍
❤️
😮
❤
🇮🇳
😢
🙏
20