शिक्षा विभागीय समाचार™✅
June 12, 2025 at 03:06 AM
*🔰विशेष प्रश्नोत्तरी🔰* *प्रश्न: IFMS 3.0 पर राज्य कर्मचारी स्वयं अपना जी ए 55 एवं पे स्लिप कैसे निकाले तथा अपना डेटा जो ifms पोर्टल पर है उसे कैसे देखे?* *उतर: कोई भी कार्मिक अपना जी ए 55 एवं पे स्लिप स्वयं निकाल सकता है।* *इस हेतु सबसे पहले उसे गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल पर ifms 3.0 govt of rajasthan एप्प डाऊनलोड करना होगा।* *एप्प डाऊनलोड के बाद मांगी गई प्रक्रिया कर चार अंको का एम पिन जनरेट करना होगा।* *उसके बाद जब भी मोबाईल पर एप्प ओपन करना होगा एम पिन से ही ओपन होगा।* *एप्प ओपन होते ही स्क्रीन पर गत माह की ग्रॉस पे शो होगी तथा उसके पास पे स्लिप डाउनलोड का ऑप्शन शो होगा।* *उसके नीचे earning & deduction में आपके वर्तमान वेतन की संपूर्ण जानकारी शो होगी।* *उसके पास ही जी ए 55 एवं सेलेरी स्लिप को डाउनलोड करने का ऑप्शन होता है।* *जिसमें माह/वर्ष चयन कर जी ए 55/ पे स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं।* *उसके पास पे एन्ड बैंक इनफार्मेशन का ऑप्शन होता है जिससे हम अपनी बेसिक,पे स्केल,पे कमिशन,एचआरए, बैंक खाता संख्या एवं बैंक ब्रांच नाम को देख सकते हैं।* *इसके अलावा लेफ्ट साइड में ऊपर शो हो रहे थ्री डॉट(तीन लाइन) पर क्लिक करने पर हमें अपनी प्रोफाइल, पर्सनल,स्टेटस, एड्रेस, पेमेंट इंफो,अर्निंग एन्ड डीडक्शन, फैमिली डिटेल,डाउनलोड,अपडेट एम पिन,लॉगआउट आदि के ऑप्शन मिलते हैं।* *सम्बन्धित पर क्लिक कर उस मॉड्यूल से सम्बंधित जानकारी देख/जांच सकते हैं।* *Follow the शिक्षा विभागीय समाचार™✅ channel on WhatsApp* https://whatsapp.com/channel/0029Va9Gx4cIHphHhd7zdX45

Comments