शिक्षा विभागीय समाचार™✅
June 12, 2025 at 03:07 AM
*स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शिविर में फिर कैसे आएंगे बच्चे* *शैक्षिक अनुसंधान परिषद के आदेश हुए कागजी* *10 से 17 जून तक हर स्कूल में आयोजित किया जाना था ग्रीष्मकालीन शिविर* भीलवाड़ा. विद्यार्थियों में भाषाई ज्ञान बढ़ाने और उनमें आत्मविश्वास जगाने के लिए राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन करना था। स्कूलों में ग्रीष्माकालीन अवकाश के चलते यह आदेश केवल कागजी साबित हो रहा है। 10 से 17 जून तक स्कूलों में शिविर का आयोजन किया जाना था। शिविरा पंचांग के अनुसार 1 जुलाई को स्कूल खुलेंगे, तब तक शिक्षकों के लिए भी अवकाश घोषित है। जबकि, शिविरों केे लिए प्रत्येक स्कूल में शिक्षकों को तैनात किया गया है। जिले में करीब 2700 से अधिक स्कूलें है, लेकिन 7 स्कूलों में भी शिविर का आयोजन नहीं हो पा रहा है। *कहर बरपा रही गर्मी* भीलवाड़ा जैसे शहर में भी गर्मी के कारण लोगों के हाल बुरे हैं। विद्यार्थियों का ग्रीष्मकालीन शिविरों में रुचि नहीं लेने के पीछे एक यह भी बड़ा कारण है। पहले ही दिन शिविरों की पोल खुल गई, जबकि परिषद के आदेशों के मुताबिक अगले सात दिन तक विद्यार्थियों को हाजिरी देनी है। यही नहीं, हर स्कूल में कम से कम 75 से 100 विद्यार्थियों की उपिस्थति आवश्यक बताई गई है। *शिविर का ये उद्देश्य* विद्यार्थियों में आत्म परिचय, शब्दावली निर्माण, वास्तविक जीवन की बातचीत का अभ्यास, आत्मविश्वास निर्माण आदि पर ध्यान केंद्रित करना है। *ये कहा अधिकारियों ने* जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र गग्गड़ का कहना है कि राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद का यह आदेश डाइट को मिला है। शाहपुरा डाइट के पूर्व प्रभारी सत्यनारायण नागर का कहना है कि 10 जून को ही शिविर लगाने के आदेश मिले हैं। हुरड़ा क्षेत्र में 4 से 5 विद्यालयों में शिविर चल रहे हैं। डाइट का कार्यभार जगदीश नायाराण मीणा ने संभाल लिया है। *Follow the शिक्षा विभागीय समाचार™✅ channel on WhatsApp* https://whatsapp.com/channel/0029Va9Gx4cIHphHhd7zdX45

Comments