शिक्षा विभागीय समाचार™✅
June 12, 2025 at 03:07 AM
*अब खुद खरीद सकेंगे स्पोर्ट्स किट, सीधे बजट आवंटन*
*हर स्कूल को मिलेंगे 50 हजार रुपए*
बीकानेर.
राज्य सरकार के स्कूलों में घटिया गुणवत्ता की खेल सामग्री को लेकर उठे विवाद के बाद अब भारत सरकार का शिक्षा मंत्रालय सतर्क हो गया है। इस बार खेल किट की आपूर्ति के लिए किसी ठेका एजेंसी पर भरोसा न कर, मंत्रालय ने सीधा बजट पीएमश्री स्कूलों को ही आवंटित किया है। प्रदेश के 639 पीएमश्री स्कूलों को खेल सामग्री की खरीद के लिए प्रति विद्यालय 50 हजार रुपए का बजट दिया गया है। कुल मिलाकर 319.50 लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। यह राशि दो चरणों में खर्च करनी होगी। बजट की 70 प्रतिशत राशि सितंबर 2025 तक और शेष 30 प्रतिशत राशि नवंबर 2025 तक खर्च करनी होगी।
*Follow the शिक्षा विभागीय समाचार™✅ channel on WhatsApp*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Gx4cIHphHhd7zdX45